Bhopal News: चड्डी बनियान गिरोह के भय का फायदा उठाकर कर चोर दे रहे चोरी की घटना को अंजाम

राजधानी भोपाल में चड्डी बनियान गिरोह के हुलिए का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां पर गुरुवार और बुधवार की देर रात चड्डी बनियान पहने कुछ लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी राशि भी निकाल ली। पुलिस को संदीप बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उसमें कुछ लोग चड्डी- बनियान पहने हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में पास की झुग्गी बस्ती में रहने वाले कुछ बदमाशों का हाथ हो सकता है।

Taking advantage of the fear of panty vest gang, thieves are committing theft in Ayodhya nagar

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाले मोर सिंह राजपूत ने थाने में आकर चोरी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने बुधवार और गुरुवार की रात लगातार दो दिनों तक हमारी कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में देखा तो सभी बदमाश चड्डी बनियान पहने नजर आए। उनकी कमर पर हथियार बना था। पहले उन्होंने मेरे मकान में ताक-झांक की। इसके बाद पड़ोसी प्रमोद और नरेंद्र राजपूत के घर की रेकी की।

चोरों ने कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर कुछ सामान भी चुरा लिया। मकान खाली पड़ा होने की वजह से उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा लेकिन कॉलोनी के मंदिर की दान पेटी का ताला भी टूटा मिला है। वे दान पेटी की नगदी लेकर फरार हो गए।

टीआई महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपी चड्डी बनियान ग्रुप के सदस्य नहीं है लोगों को और पुलिस को गुमराह करने के लिए इस प्रकार का हुलिया बनाकर वारदात कर रहे हैं इन मामलों में स्थानीय क्रेशर के आसपास के रहने वाले मजदूरों के शामिल होने की भी आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+