Bhopal: चार शादी करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर ताहिर को रिवॉल्वर से पत्नी अंजुम ने नहीं बेटे ने मारी थी गोली
भोपाल के अशोक गार्डन क्षेत्र में प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ में पता चला कि टायर की हत्या पत्नी ने नहीं उसके बेटे ने की थी।

Bhopal News: चार शादी करने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या के मामले में अशोक गार्डन थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या के बाद फरार उसकी पत्नी अंजुम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में ये साफ हो गया है कि घटना के दिन अंजुम ने अपने पति को गोली नहीं मारी थी, बल्कि गोली उसके बेटे ने चलाई थी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपित ने गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई। वह प्रॉपर्टी ब्रोकर की ही थी। उसके बेटे ने उसे चुरा लिया था पुलिस को अब इस मामले में तीन हमलावरों की तलाश है।

अशोक गार्डन थाना पुलिस ने दी जानकारी
अशोक गार्डन थाना पुलिस के अनुसार मयूर विहार कॉलोनी के रहने वाले 49 साल के ताहिर अली प्रॉपर्टी ब्रोकर थे। उसका पुराने शहर में रहने वाली उसकी दूसरी पत्नी अंजुम से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बीते रविवार को अंजुम अपने बेटों और एक नाबालिग के साथ ताहिर के घर पर पहुंची। जहां उसका ताहिर की चौथे नंबर की पत्नी हुमा से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान ताहिर बाथरूम से बाहर निकला और अंजुम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका अंजुम के साथ झगड़ा शुरू हो गया और अंजुम के बेटे ने ताहिर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में सभी आरोपित फरार हो गए।

आरोपी मां बेटे का आमना-सामना होने पर मामला हुआ साफ
पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजुम को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लेकर पहले से गिरफ्तार उसके बेटे सिद्धक से आमना-सामना कराया। इसके बाद सिद्धक ने कबूल किया कि घटना के दिन वह रिवॉल्वर लेकर अपने पिता ताहिर के घर आया था। ताहिर के बाथरूम से बाहर निकलने के बाद विवाद होने पर उसने गोली मार दी थी। उसकी मां तो बाद में पहुंची थी। इस घटना का एक सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगा हैं। उसमें पूरी वारदात कैद है। आरोपी सिध्दक पिता को मारने के लिए रिवॉल्वर लेकर आता दिखाई दे रहा है।

आरोपित पक्ष का भी एक घायल
घटना के दिन प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या करने के दौरान एक नहीं दो गोलियां चली थी। इसमें एक गोली ताहिर को लगी और दूसरी गोली आरोपित पक्ष के युवक को लेकर अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसलिए पुलिस अभी फिलहाल इस मामले में गहनता से जांच कर रही है कि आखिर घटना वाले दिन हुआ क्या था। क्योंकि अगर आरोपी पक्ष के एक आदमी को गोली लगी है तो वो गोली किसने मारी।

रिवॉल्वर के लाइसेंस की पुलिस को तलाश
पुलिस ने अंजुम और उसके बेटे की गिरफ्तारी के बाद उस रिवाल्वर को जप्त कर लिया है जिस से गोली चलाई गई थी पुलिस रिवॉल्वर के लाइसेंस की भी तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त श्रुत्कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते बताया कि प्रॉपर्टी ब्रोकर ताहिर खान की हत्या में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ में पता चला कि ताहिर को उसके बेटे ने ही गोली मारी थी। वह रिवाल्वर भी ताहिर की थी। उसे बेटे ने चुरा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications