T20 World Cup 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, CM मोहन यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी।
यह जीत भारत को T20 विश्व कप में तीसरी बार चैंपियन बनाने के साथ ही इतिहास रच दिया-भारत पहली टीम बन गई जिसने टाइटल को डिफेंड किया और घरेलू मैदान पर जीत हासिल की। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी T20I जीतों में से एक है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैच के बाद प्रेस स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को T20 विश्व कप जीतने पर ढेर सारी बधाइयां! भारत इस विजय का हकदार था। हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के साथ खेलने से ही ऐसा कमाल संभव होता है।"
मैच का संक्षिप्त विवरण
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर बनाया।
संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली (टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए)।
इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) ने अर्धशतक लगाए।
अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।
न्यूजीलैंड 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 पर ऑलआउट हो गई।
जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके (प्लेयर ऑफ द मैच)।
अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
टिम सेफर्ट ने 52 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए।
डॉ. यादव ने कहा, "हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, संजू सैमसन और टीम के सभी सदस्यों ने सूझबूद्धि और शानदार खेल दिखाया।" उन्होंने चयनकर्ताओं को भी बधाई दी कि उन्होंने सही खिलाड़ियों को चुना।
ऐतिहासिक संदर्भ
डॉ. यादव ने याद दिलाया कि 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर T20 विश्व कप जीता था। अब दो साल बाद न्यूजीलैंड पर यह जीत क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ती है। उन्होंने कहा, "यह हर्ष और गर्व का क्षण है। अहमदाबाद में 86,000 से अधिक दर्शकों ने जिस राष्ट्र प्रेम और उत्साह से खिलाड़ियों का समर्थन किया, वह बेमिसाल था।"
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया, जिन्होंने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का हौसला निरंतर बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है।"
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications