Bhopal weather News: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, भोपाल में भारी बारिश का रेट अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन वैक्यूम के कारण उत्तर भारत में बारिश की एक्टिविटी तेज हो गई। इसके चलते राजधानी भोपाल में बारिश आज सुबह से लगातार हो रही है पिछले 24 घंटों से शहर में 16 एमएम बारिश हो चुकी है इसके चलते शहर में रात और दिन के तापमान में 1.9 डिग्री का ही अंतर नजर आ रहा है अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, सतना, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, इंदौरी, सागर टीकमगढ़ विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, दतिया, पन्ना, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है।

ऐसा क्यों हो रहा है
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि मध्यप्रदेश में 2 दिन से हो रही हल्की बारिश के तेज होने की वजह से कम दबाव का सिस्टम नॉर्थईस्ट एमपी के रीवा-सतना से ऊपर से गुजर रहा था, जो अब नजदीक आ गया है। इस वजह से पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है प्रदेश के भोपाल नर्मदा पुरम समेत अन्य संभाग में भी सिस्टम का असर है। अगले चौबीस घंटों में बारिश की स्पीड तेज आने की संभावना है।
Recommended Video
शुक्रवार को रात में जबलपुर, नर्मदा पुरम, भोपाल संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है भोपाल संभाग के रायसेन सीहोर विदिशा जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में तापमान की बात करें तो अधिकतम 25.1 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री वहीं आद्रता 95% है।












Click it and Unblock the Notifications