Sidhi incident: CM शिवराज से मुलाकात के बाद पेशाब वाली घटना पर आदिवासी पीड़ित दशमत ने पहली बार दिया बयान
Bhopal News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत ने आज सीएम से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया। उसने कहा कि मैं मंत्री जी से मिला, अच्छा लगा। उन्होंने मेरे परिवार को फोन किया और मेरे परिवार से बात की, मुझे अच्छा लगा। उनसे मिलने के बाद अब मैं अब वापस जा रहा हूं."
पेशाब वाली घटना पर पीड़ित ने दिया बयान
वही पीड़ित ने पेशाब वाली घटना को लेकर कहा कि अब क्या बोलें- जो हो गया सो हो गया। गौरतलब है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला द्वारा की गई शर्मनाक हरकत को पीड़ित अब तक भूला नहीं पाया है। इसलिए मीडिया से चर्चा के दौरान उसने घटना को लेकर बोलने से मना कर दिया। पीड़ित ने कहा कि अब जो हो गया तो क्या बोले?

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी पीड़ित का स्वागत सम्मान किया। सीएम पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे अंदर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया। शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा, "इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।"
Recommended Video
पीड़ित से CM बोले- सुदामा, तुम अब मेरे दोस्त
पीड़ित आदिवासी को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुदामा कहा। बोले- तुम अब मेरे दोस्त हो। CM ने उससे कई विषय पर चर्चा की। पूछा- क्या करते हो? घर चलाने के क्या साधन हैं? कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? यह भी पूछा कि बेटी को लक्ष्मी और पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। CM ने कहा- बेटी को पढ़ाना, बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
क्या है पूरा मामला
सीधी से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी प्रवेश शुक्ला पीड़ित दशमत रावत के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। मामला आदिवासी वोट बैंक से जुड़ा हुआ था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई हैं। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया था।
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय बताया था। कानून अपना काम कर रहा है। ये भाजपा की सरकार है। यहां कानून का राज है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री के कहने पर NSA की कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई कर दी गई थी। आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।
-
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications