Bhoapl News: स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी की चौथी पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन, सुन्दरकाण्ड का पाठ और भंडारा
Bhopal news: वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अगस्त 2024 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वर्गीय केसवानी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और ईश्वर के प्रति समर्पण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया था।
उनके विचारों से प्रेरित होकर उनके बेटे और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी और धीरज केसवानी इन मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

23 अगस्त 2024 को संस्था निर्माण परिवर्तन की ओर से भोपाल के आंगनबाड़ी क्रमांक 27 ईदगाह हिल्स मल्टी में 51 स्वच्छता किट का वितरण किया जाएगा। इन किट्स में बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री होगी, जिनके माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। विशेषज्ञ मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, बच्चों को शिक्षा के लिए शैक्षणिक सामग्री और पौष्टिक आहार का भी वितरण किया जाएगा।
24 अगस्त 2024 को पुण्यतिथि के दिन, राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित मरघटिया महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ और भंडारे का आयोजन होगा। इस विशेष अवसर पर गऊ माता को घास खिलाकर उनकी सेवा करने का संकल्प भी लिया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी के सामाजिक योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके जीवन के आदर्शों को जीवित रखने का प्रयास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications