Singrauli: करोड़पति बनने के लालच में बेटा बना हत्यारा, मां को उतारा मौत के घाट
सिंगरौली, 22 सितंबर। जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक हैवान बेटे ने उसे ही दुनिया से दूर कर दिया, जिसकी वजह से आज वह इस दुनिया में है। दरअसल, मामला थाना जिले के लंघाढोल थाना क्षेत्र अंतर्गत झलरी गांव का है, जहां यह एक कलयुगी बेटे ने मुआवजे में मिलने वाले पैसे के लिए मां की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लि है।

मृतका की पहचान सोनकुंवर सिंह उम्र 60 साल के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतिका सोनकुंवर सिंह अपने छोटे बेटे मोहन सिंह के साथ रहती थी। एक दिन वह अपने सम्पति की सारे डॉक्यूमेंट लेकर अपने दूसरे घर में चली गई, उसके पुत्र मोहन सिंह को लगा कि अब मां को मुआवजे में रुपए मिलेगा वह सारा रुपए भाइयों में बांट देगी और मुझे कम रुपए देगी।
ऐसे हुआ खुलासा
ग्राम पंचायत झलरी निवासी ललनधारी सिंह ने 12 सितंबर को स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई की उसकी मां की अज्ञात कारणों मौत से हो गई है, पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस हर पहलू पर विवेचना की। जिसके बाद पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया ,और मर्डर करने वाले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी दी कि मृतिका सोनकुंवर सिंह के पास 20 एकड़ भूमि झलरी गांव में है। जिसका भू अर्जन एपीएमडीसी कंपनी के द्वारा किया गया था, लेकिन मुआवजा में मिलने वाले रुपए उसके खाते में नहीं आई थी, मुआवजे की राशि करोड़ों रुपए बनने वाली थी। मृतिका अपने छोटे पुत्र के साथ रहती थी ,लेकिन घटना के एक दिन पहले वह अपने दूसरे घर में चली गई थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में मोहन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झलरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications