पुष्पा मूवी की तर्ज पर गांजे की तस्करी, आरोपी ने कार के अंदर गैस टंकी का बनाया कंटेनर

भोपाल में शातिर गांजा तस्करों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए गांजे को गैस की टंकी में छुपाया था।

भोपाल, 21 जून। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऐसे शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, जो गांजे की तस्करी करने के लिए अपनी कार के अंदर गैस की टंकी का कंटेनर बनाकर उसमें गांजा रखते थे। भोपाल पुलिस ने दो मौके से 23 किलो गांजा जप्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है।

आरोपी ने कार के अंदर गैस टंकी का बनाया कंटेनर

बता दे पुष्पा मूवी में भी चंदन की लकड़ी की तस्करी करने के लिए दूध के टैंकर के नीचे लकड़ी रखने का कंटेनर बनाया गया था। ठीक इसी प्रकार गांजा तस्कर ने भी अपनी गाड़ी में गांजा छुपाने के लिए गैस की टंकी का कंटेनर बनवाया।

पुष्पा मूवी की तर्ज पर गांजे की तस्करी

बता दे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागर पब्लिक स्कूल के पास रोड किनारे भोपाल के पास सफेद रंग की ऑल्टो कार जिसका नंबर (mp41CA8857) में दो लड़के बैठे हुए हैं, जो अपनी कार में अवैध रूप से अवैध गांजा रखे हुए हैं। पुलिस ने तुरंत कार की घेराबंदी कर दी। जिसके बाद कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 23 किलो गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक कन्नौद देवास और एक सुजालपुर मंडी जिला शाजापुर का रहने वाला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजे को उड़ीसा, जगदलपुर से भोपाल में कार के माध्यम से लेकर आए थे। जहां वे गांजे की सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों ने पुलिस चेकिंग और तलाशी से बचने के लिए गांजे को कार की बिना कनेक्शन वाली दिखावटी गैस की टंकी में रखा हुआ था, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

इससे पहले भी भोपाल पुलिस 135 किलो अवैध गांजा बरामद कर चुकी है, लेकिन तस्करों के हौसले बुलंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+