SIT करेगी विश्वकर्मा फैमिली सुसाइड कांड की जांच, ऑनलाइन साहूकारों की वसूली पर लगाएंगे लगाम: गृह मंत्री मिश्रा
Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक हत्या करने के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए एसआईटी (SIT) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिन ऐप व टेलीफोन और मोबाइल नंबर से उस परिवार को धमकी दी गई, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी। मोबाइल नंबर का पता किया जा रहा है।
शुक्रवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में परिवार के सुसाइड मामले में एसआईटी का गठन किया जा रहा है। परिवार को प्रताड़ित करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगें। ऐसे लोन वाली एप्लीकेशन को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से भी आग्रह करेंगें।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोन देने वाले इस तरह के जो ऐप है, उन पर बैन लगाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि उस परिवार ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था कुछ वकीलों से जरूर सलाह ली थी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
Recommended Video
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जाकिर नायक को शांतिदूत कहने वाले चचा जान दिग्विजय सिंह बताएं, जाकिर नायक जैसे कट्टरपंथियों को क्या करना चाहिए। कांग्रेस उहा-पेह में है। कांग्रेस में अफरा-तफरी की स्थिति है। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कमलनाथ जी डर्टी पॉलिटिक्स कर रहे हैं। प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस गलत तथ्यों के आधार पर नौजवानों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।
आत्महत्या रोकथाम की रणनीति तैयार
इधर मध्यप्रदेश में आत्महत्या रोकथाम रणनीति तैयार करने राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सहित 20 अफसरों की टीम गठित की है। यह टीम विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करेगी और राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति का राज्य स्तर पर त्वरित क्रियान्वयन करें कराएगी। इस समिति में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना प्रमुख सचिव जेल और प्रमुख सचिव विधि को सदस्य बनाया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications