कैदियों की बहनों के लिए खुशखबरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए राखी बांधने के निर्देश

सेंट्रल जेल के बाहर कैदियों की बहनों ने जमकर हंगामा किया। वीडियो वायरल होने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए राखी बांधने के निर्देश

भोपाल 11 अगस्त। इंदौर के सेंट्रल जेल के बाहर कैदियों की बहनों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल बहनों ने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल के बाहर कतार लगा रखी थी, लेकिन उन्हें जेल में प्रवेश नहीं दिया गया। नाराज महिलाओं ने जेल के बाहर चक्काजाम कर दिया। इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं जेल में कैदी भाईयों को राखी बांधने पहुंची थी। भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर जेलों में बंद अपने भाइयों की कलाई पर इस साल बहनों ने उम्मीद लगाई थी कि वे राखी बांध पाएंगी,लेकिन बहनों को भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने से इस साल भी महरूम रहना पड़ा।

कोरोना गाइडलाइन की वजह से नहीं दिया गया मिलने

कोरोना गाइडलाइन की वजह से नहीं दिया गया मिलने

कोरोना गाइडलाइन के चलते भोपाल से आए आदेश के कारण बहनों को भाइयों से मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद बहनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, लेकिन राखी न बांधने देने का वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया और उन्होंने कहा कि कैदियों की बहने उन्हें जेल के अंदर राखी बांध सकेंगी। इसे मीडिया की खबर का असर भी कह सकते है।

सेंट्रल जेल पहुंची थी महिलाएं

सेंट्रल जेल पहुंची थी महिलाएं

बता दे अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए बहने इंदौर की सेंट्रल जेल पहुंची थी, लेकिन इन बहनों को राखी बांधने के बजाय राखी लेने की प्रक्रिया जब शुरू हुई, तो बहनों ने आक्रोश व्यक्त किया और सड़क पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं वहां पर जमकर हंगामा भी हुआ। इंदौर के एमजी रोड थाने के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल जेल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस दल वहां पहुंचा और उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक महिलाएं हंगामा करती रही।

हिंदुओं के त्यौहार पर ही कोरोना गाइडलाइन क्यों ?

हिंदुओं के त्यौहार पर ही कोरोना गाइडलाइन क्यों ?

जेल के बाहर हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि हिंदुओं के त्यौहार पर ही कोरोना गाइडलाइन क्यों आ जाती है। जेल के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि आखिर भोपाल में बैठे शिवराज सिंह की सरकार क्या कर रही है। इंदौर के एमजी रोड थाना प्रभारी का कहना है कि भोपाल से यही आदेश आए है कि राखी लेकर जेल में बंद कैदी भाईयों तक पहुंचा दी जाएगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राखी बांधने के दिए निर्देश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राखी बांधने के दिए निर्देश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में जिन बहनों के भाई जेलों में बंद हैं, वे सभी बहनें आज और कल जेल पहुंचकर बिना किसी दिक्कत के अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+