Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM चौहान ने पेशाब कांड पीड़ित के पैर धोकर मांगी माफी, सीधी के दशमत को शिवराज ने कहा- अब तुम मेरे दोस्त

sidhi peshab kand update: सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी परिवार गुरुवार को सीएम हाउस पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोकर सीधी कांड के पीड़ित का सम्मान किया। साथ ही घटना पर सीएम ने दुःख व्यक्त किया और कि कहा मन द्रवित है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने पीड़ित दशरथ से माफी भी मांगी।

सीएम शिवराज ने पीड़ित दशमत से बात की। सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ रहे हैं? छात्रवृत्ति मिलती है? कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाडली लक्ष्मी है। पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। मैं माफी चाहता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान समान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्ते हो।

बता दें, बुधवार को आरोपी नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इसके बाद रात को कांग्रेस नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी का घर पूरी तरह से तोड़ने की मांग कर रहे हैं। सीधी से बीजेपी विधायक केदार शुक्ला और पार्टी के अन्य नेता भी पीड़ित के घर पहुंच गए।

sidhi incident Pravesh Shukla: CM Shivraj honored the victim by washing his feet, also apologized

दोनों ही दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इससे पहले आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर NSA लगाया गया है। बुधवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रवेश पर नशे की हालत में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला

Recommended Video

    Sidhi urination case: प्रवेश शुक्ला के महापाप का सीएम शिवराज ने पीड़ित के पांव धोकर किया पश्चाताप

    सीधी से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोपी प्रवेश शुक्ला पीड़ित दशमत रावत के ऊपर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। मामला आदिवासी वोट बैंक से जुड़ा हुआ था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई हैं। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया था।

    एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय बताया था। कानून अपना काम कर रहा है। ये भाजपा की सरकार है। यहां कानून का राज है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री के कहने पर NSA की कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई कर दी गई थी। आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।

    पीड़ित के घर नेताओं का लगा जमावड़ा

    बुधवार शाम को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुबरी से सटे पीड़ित के गांव में उसके घर पहुंचे। वे देर रात तक वहीं धरना देते रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम यहां धरना देने के लिए पहले से मौजूद हैं, तो भाजपा के लोगों को यहां नहीं आना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि आरोपी का घर अधूरा गिराया गया है। उसे पूरी तरह से गिराया जाए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+