Sidhi: गीतांजलि और प्रियंका ने स्वर्ण जीत कर जॉर्जिया में फहराया तिरंगा, वुशू स्पर्धा में भारत का बढ़ाया मान

सीधी, 6 अगस्त। भारतीय वुशू टीम में शामिल सीधी जिले की दो बेटियों को जॉर्जिया बाटूमी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशू स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 2 से 4 अगस्त तक थी। गोल्ड मिलने की खबर मिलते ही शासन के अधिकारियों के साथ ही आमजन में खुशी का माहौल देखने को मिला। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से 3 लोगों का सलेक्शन हुआ था, जिसमें सीधी जिले की रहने वाली प्रियंका और गीतांजलि त्रिपाठी को भी सेलेक्ट किया गया था। हालांकि यह दोनों इन दिनों भोपाल में रहती हैं।

गीतांजलि त्रिपाठी ने पढ़ाई की सीधी में

गीतांजलि त्रिपाठी ने पढ़ाई की सीधी में

बताते चलें गीतांजलि त्रिपाठी 8वीं तक की पढ़ाई सीधी जिले में करने के बाद बाकी की शिक्षा राजधानी भोपाल में प्राप्‍त की है। पिछले 2 सालों से एसएसबी में जॉब कर रही हैं।

गीतांजलि के पिता ने दी जानकारी

गीतांजलि के पिता ने दी जानकारी

गीतांजलि के पिता विनोद त्रिपाठी एएसआई अमिलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कि गीतांजलि 8वीं की पढ़ाई करने के दौरान वुशू सीख रही थी। इसके बाद वह लड़ाई करने के लिए भोपाल चली गई, तब से लगातार प्रैक्टिस करती रही। जार्जिया में स्‍वर्ण पदक जीती। यह स्‍वर्ण पदक अपने भारत देश के लिए है।

प्रियंका केवट के माता-पिता

प्रियंका केवट के माता-पिता

प्रियंका केवट जार्जिया में गोल्ड जीत गया है। प्रियंका के पिता शिवराज केवट 1 प्राइवेट अस्पताल में कार्य करते हैं तो वहीं मां प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं। शुरू में 2 स्‍वर्ण पदक अपने भारत के लिए जीता है।

मानवेंद्र शेर अली खान के अनुसार

मानवेंद्र शेर अली खान के अनुसार

जानकारी देते हुए बताया की प्रियंका पिछले 12 सालों से वुशू प्रैक्टिस करती आ रही हैं। उसके प्रैक्टिस में उसके घर वालों ने बराबर का साथ दिया, जिसका नतीजा रहा कि वह भारत देश लिए जार्जिया में स्‍वर्ण पदक भारत के नाम किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका केवट 48 केजी, गीतांजलि त्रिपाठी 56 केजी को लेकर चयन हुआ था।

सांसद, विधायक व मंत्री ने दी शुभकामनाएं

सांसद, विधायक व मंत्री ने दी शुभकामनाएं

गीतांजलि त्रिपाठी और प्रियंका केवट की इस उपलब्धि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट, सांसद रीति पाठक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल क्षेत्र के विधायक सरदिंदु तिवारी बीजेपी के कद्दावर नेता इंद्र शरण सिंह चौहान विधायक केदारनाथ शुक्ला सहित लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है वह उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+