पड़ोसी की दुकान ज्यादा चलने से परेशान दुकानदार ने कर दिया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान
भोपाल में एक व्यापारी ने व्यवसाय में नुकसान से परेशान होकर कंपीटीटर पड़ोसी दुकानदार की सुपारी दे दी।पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल, 24 जुलाई। अक्सर सुनने में आता है कि लोग संपत्ति के लिए या किसी को पाने के लिए सुपारी देते हैं, लेकिन राजधानी भोपाल में व्यापार में कंपटीशन के चलते एक व्यापारी ने अपने पड़ोसी दुकानदार की सुपारी दे डाली। दरअसल "व्यापारी" पड़ोसी दुकानदार की दुकान ज्यादा चलने से परेशान था और लगातार व्यापार में घाटा होने से तनाव में था। बस इसी परेशानी को दूर करने के लिए उसने पड़ोसी दुकानदार की सुपारी दे डाली।

एसीपी सचिन अतुलकर ने बताया कि भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तूमड़ा निवासी इकबाल खान की दुकान ज्यादा चलती थी। जिसके चलते उसका कंपीटीटर अरविंद विश्वकर्मा जलन महसूस करता था और उसे अपने व्यापार में ज्यादा नुकसान इकबाल के कारण होना समझता था। जिसके चलते उसने एक योजना बनाई और इकबाल को डराने के लिए मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की इसके बाद फरियादी इकबाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो भोपाल के ही रहने वाले हैं जिन्होंने ₹6 हजार की सुपारी ली थी और घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सुपारी देने वाले आरोपी अरविंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है और अरविंद विश्वकर्मा ने छोला निवासी विष्णु बंजारा को ₹6 हजार की सुपारी दी थी। विष्णु बंजारा उसके दोस्त राहुल सुधार अंकित राजपूत संजय कुर्मी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था जिसमें उन्होंने चाकू वाला कर इकबाल के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था।
वही खजूरी सड़क पुलिस ने एक और मामले में खुलासा किया है। जिसमें तीन नकबजन को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। नकबजनों ने भोपाल के खजूरी सड़क क्षेत्र में करीब 18 वारदातों को अंजाम दिया है। वही मुख्य आरोपी रोहित पवार के साथ दो और साथियों को पुलिस ने इस बार गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹20 लाख का मसरूका बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications