मामा ने 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोले, हर एग्जाम में धांधली हुई और लाड़ली बहनों के साथ हुआ धोखा: जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को कहा, "शिवराज भैया गए, अब आपका भाई जीतू पटवारी है। 18 सालों में शिवराज सिंह चौहान ने 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोले। शिवराज झूठ और बेरोजगारी के मामा थे। अब मोहन भैया 2 महीने में कर्ज और क्राइम के काका हो गए हैं।"
जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एमपी की भाजपा सरकार 5500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। "हमने झूठ और बेरोजगारी का मामा देखा था। दो महीने में सबसे ज्यादा क्राइम एमपी में हुए। मोहन सरकार ने 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया है।"

पटवारी ने बताया कि शिवराज सिंह की सरकार ने 02 फरवरी 2023 को 3000 करोड, 09 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 16 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 23 फरवरी 203 को 3000 करोड़, 02 मार्च 2023 को 3000 करोड़, 09 मार्च 2023 को 2000 करोड़, 17 मार्च 2023 को 4000 करोड़, 24 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 29 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 14 जून 2023 को 4000 करोड़, 12 सितंबर 2023 को 1000 करोड़ और 27 दिसंबर 2023 को 2000 करोड़ रूपये का कर्ज लिया। मोहन यादव की सरकार बनते ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़, 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ यानि नई सरकार के गठित होने के बार 5500 करोड़ का कर्ज सरकार ले चुकी है। आखिर इतना बजट कहां जाता है?
पटवारी ने कहा कि प्रदेशवासियों पहले हमने झूठ और बेरोजगारी के मामा को देखा अब हम क्राइम और कर्ज के काका को देख रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए है।
● झूठ और जुमलों के जरिए रिश्ते बनाने वाले भाजपा नेता आर्थिक अराजकता का जवाब कब देंगे? कीचड़ के ऊपर कालीन कब तक बिछाया जाएगा?
● प्रदेश में महंगाई से घर-परिवार की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ी है। बेरोजगारी में एमपी नंबर एक पर है।
● लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही। भाजपा पहले जनता के सवालों के जवाब दे। ताकि, झूठे वादे करने वाले मुंह से, फिर कोई नया झूठ निकल नहीं पाए।
● अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी जनता को पांच न्याय दिलाने को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जो 2 मार्च को मध्यप्रदेश पहुंच रही है जो 7 मार्च तक रहेंगी, यात्रा उसके बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी गई है। यात्रा में प्रदेश के सभी कांग्रेसजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
● कांग्रेस पार्टी आगामी समय में धान और गेहू के समर्थन मूल्य को लेकर बड़े आंदोलन ब्लाक स्तर पर करेगी। उसके बाद किसानों के साथ मिलकर तुलाई केंद्रों पर आंदोलन करेगी।
● बीते विधानसभा चुनाव में आये परिणामों से आमजन में रोष हैं। भाजपा सरकार द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या की गई। लोग सड़कों पर उतरकर ईवीएम का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
● चुनाव परिणामों को लेकर चंडीगढ़ सुप्रीम कोर्ट ने परिणामों को लोकतंत्र की हत्या बताया, वहीं पीठासीन अधिकारी के फैसले को उलटकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र को तानाशाही से चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications