शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना काल में गरीबों, किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए प्रयासरत

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत एक वर्ष के दौरान कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के गरीबों, किसानों और मजदूरों के कल्याण के प्रयास किए गये हैं। कमलनाथ सरकार जहां लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को पैसे न होने की बात कहकर टाल देती थी, वहीं शिवराज सरकार ने खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद किसानों और मजदूरों के खातों मे 1.18 लाख करोड़ की राशि डाली है।

Shivraj Singh Chauhan government strives for the welfare of the poor, farmers and laborers

मध्य प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सेवा का संस्कार, विकास की रफ्तार, अभिनंदन भाजपा सरकार थीम पर प्रदेश भर में 22 से 25 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे एवं बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा प्रेस काफ्रेन्स के दौरान दी गई। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जाटव ने कहा कि सत्ता मे आते ही कमलनाथ सरकार ने वैचारिक आक्रमण शुरू कर दिए थे।

Recommended Video

    Coronavirus: क्या MP में लगेगा Lockdown ? Narottam Misra ने बताया सरकार का प्लान | वनइंडिया हिंदी

    वल्लभ भवन में प्रत्येक माह की पहली तारीख को गाया जाने वाला वंदेमातरम गान बंद करवा दिया। श्रद्घा और आस्था के केंद्र मीसाबंदियों की सम्माननिधि को बंद कर दिया। कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने शिवराज सरकार की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसे जनता की सधाी हितैषी सरकार बताया। इस दौरान मिथिलेश पयासी, दिनेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित थे।

    देश मे लागू तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लकर किसान कांग्रेस ब्लाक चंदिया द्वारा धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस ने द्वारा बिरसा मुंडा चौक से रैली निकाली गई। जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई स्थानीय गांधी चौक पहुंची। जहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

    इसके उपरांत आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार पर किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी तथा युवा विरोधी नीतियां लागू करने के आरोप लगाए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश तिवारी, नारायण सिंह, केपी सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शकील खान, राजीव सिंह, शिशुपाल सिंह, इंजी. विजय कोल, विक्रम सिंह, मिस्टर सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, ललन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, हरीलाल यादव, झल्लू कोल, राघव अग्रवाल, इशरत खान राजा, खुर्रम शहजादा, वंशरूप शर्मा, श्याम किशोर तिवारी, दुर्गा यादव, अशोक मिश्रा, परमानंद, राम सजीवन, विपुल सोनी, भूपत द्विवेदी, शाश्वत सिघई, बलभद्र मिश्रा, हरीलाल गदौलिया, दुर्गा कोल, घनश्याम सोनी, धनीलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+