मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार 'गाय सेस' लगाने की तैयारी में

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के शिवराज सिंह चौहान धड़ाधड़ फैसले ले रहे ही है। गौ कैबिनेट के बाद अब गौ सेस लगाने की तैयारी की जा रही है। यह एक तरह से उपकर है, जिसका मकसद अतिरिक्त कोष जुटाना है। ताकि सरकारी गौशालाओं का संचालन अधिक आसानी से किया जा सके।

Recommended Video

    Cow Cabinet के बाद अब Madhya Pradesh में गौशालाओं के लिए 'Cow Cess' लगाने की तैयारी | वनइंडिया हिंदी
    Shivraj Singh Chauha Government in Madhya Pradesh in preparation of cow cess

    आगर मालवा में एक सभाी को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले ​दिनों गठित किए गए गौ कैबिनेट की पहली बैठक हुई है, जिसमें गौ सेस लगाने के साथ गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च सेंटर विकसित करने का भी निर्णय किया है।

    सीएम ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा सरकारी गौशालाओं को सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की मदद से चलाने की। इसके लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत पड़ने पर वह रा​शि गौ सेस के जरिए जुटाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 नवंबर को राज्य में गौ कैबिनेट बनाने का ऐलान किया, जो राज्य में गौ संरक्षण की दिशा में काम करेगी। सीएम चौहान ने रविवार को गौ कैबिनेट के सदस्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी।

    सीएम ने बांटे मास्क
    इधर, सोमवार को भोपाल के अब्बास नगर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों में कोरोना महामारी के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए मास्क का वितरण किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+