CM Shivraj ने सर्वाधिक टैक्स चुकाने वालों को 'भामाशाह पुरस्कार' से किया सम्मानित, मालवा के कारोबारी अव्वल

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए पंजीयन करदाताओं के लिए वेलकम किट पुस्तिका का विमोचन और जीएसटी करदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प आधारित चैटबॉट MeGHA का लोकार्पण किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए पंजीयन करदाताओं के लिए वेलकम किट पुस्तिका का विमोचन और जीएसटी करदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प आधारित चैटबॉट MeGHA का लोकार्पण किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 में जीएसटी(GST) विधान अंतर्गत प्रदेश में अधिकतम कर जमा करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित किया। इस मौके पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि भामाशाह हमारे आदर्श हैं कि हम कमाएंगे तो अपने लिए नहीं कमाएंगे। उसमें देश का, समाज का और गरीबों के कल्याण का भी हिस्सा शामिल होगा। भामाशाह जी केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, वह हमारे जीवन मूल्य हैं। अपने जीवन भर की कमाई मातृभूमि की रक्षा के लिए, मेवाड़ के स्वाभिमान के लिए उन्होंने महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी थी।

जीएसटी चुकाने में छोटे जिलों के व्यापारी सबसे आगे

जीएसटी चुकाने में छोटे जिलों के व्यापारी सबसे आगे

मध्यप्रदेश में जीएसटी(GST) चुकाने के मामले में ₹500 करोड़ तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों में छोटे जिलों के व्यापारी सबसे आगे रहे। इन कारोबारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जिन्हें ₹10 लाख और ₹7 लाख तक का पुरस्कार दिया गया। समारोह में विगत 2 वर्षों में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्तियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य मध्यप्रदेश में माल और सेवा कर अधिनियम के प्रावधानों में करदाताओं द्वारा जमा राज जीएसटी की राशि और आईजीएसटी सेटेलमेंट में राज्य को प्राप्त कर राशि के आधार पर सर्वाधिक कर राशि जमा करने वाले सप्लायर को प्रोत्साहित करना है।

2021-22 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

2021-22 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

भामाशाह पुरस्कार के लिए वित्तीय वर्ष 2021 22 में भी पांच श्रेणियों के पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये से 50₹ करोड़ तक के टर्नओवर का प्रथम पुरस्कार छिंदवाड़ा की अक्षत ऑटो एजेंसीज और दूसरा पुरस्कार पीतमपुर की एसईजी ऑटोमेटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। 50 करोड़ से ₹500 तक टर्नओवर में पहला पुरस्कार सिएट लिमिटेड इंदौर और दूसरा पुरस्कार इंदौर की जेके सीमेंट कंपनी को दिया गया। 500 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर पर प्रथम पुरस्कार लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड वर्टिकल भोपाल को और दूसरा सम्मान जावद नीमच के अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को प्रदान किया गया। शासकीय विभाग और सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी का प्रथम पुरस्कार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल को और द्वितीय जबलपुर के इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया।

बड़े टर्नओवर में पीथमपुर और जावद अव्वल

बड़े टर्नओवर में पीथमपुर और जावद अव्वल

साल 2020 2021 के लिए जिन व्यक्तियों को पुरस्कार के लिए चुना गया उनमें चतुर्थ श्रेणी में संबंधित वित्तीय वर्ष में 500 करोड़ पर से अधिक के टर्नओवर वाले व्यक्तियों में 10 लाख रुपए का पहला पुरस्कार वीआई कमर्शियल पीथमपुर को और ₹7 लाख का दूसरा पुरस्कार अल्ट्राटेक सीमेंट जावद जिला नीमच को दिया गया। इसी तरह 50 करोड़ से 500 करोड तक के टर्नओवर वाली कैटेगरी में पुरस्कार के लिए जिन व्यापारियों को इस साल के लिए चुना गया है। उसमें पहला पुरस्कार ₹7 लाख का प्रेम मोटर्स ग्वालियर को और ₹5 लाख का दूसरा पुरस्कार सीएट लिमिटेड इंदौर को दिया गया।

5 कैटेगरी में शासकीय विभागों को भी मिला भामाशाह

5 कैटेगरी में शासकीय विभागों को भी मिला भामाशाह

पांच कैटेगरी में मिलने वाले पुरस्कारों में शासकीय विभाग सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में एलआईसी भोपाल और मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे जबलपुर को 3 लाख और ₹2 लाख के पुरस्कार दिए गए। डेढ़ करोड़ से ₹50 करोड़ तक के टर्नओवर की कैटेगरी में पहला पुरस्कार शिप्रा एंड कंपनी उज्जैन को ₹5 लाख दूसरे पुरस्कार सुपर एजेंसीज जबलपुर को ₹3 लाख का दिया गया।

ईमानदारी से टैक्स चुकाएं : CM शिवराज

ईमानदारी से टैक्स चुकाएं : CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का चारों का समुच्चय है। इसलिए अपने यहां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की व्यवस्था बनाई गई। इसलिए भारतीय संस्कृति में अर्थ को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। बुभुक्षितः किम न करोति पापं। बिना अर्थ के अनर्थ होता है। हमारी संस्कृति में हमारी परंपरा में धन कमाने को हमेशा पवित्र उद्देश्य माना गया। वयस्क का परम कर्तव्य है कि वह धन कमाए। सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा कि अर्थ चाहिए व्यक्ति को भी और राष्ट्र के निर्माण के लिए भी। इसलिए अर्थ आवश्यक है। अर्थ का अभाव, विनाशकारी है। अर्थ का प्रभाव भी बुरा है। अर्थ कमाना है, लेकिन धर्म के साथ। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाएं, सब अर्थ का उपार्जन भी करें, ईमानदारी से टैक्स भी चुकाएं और अपने प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

धन कमाना भी देश की सेवा: CM शिवराज

धन कमाना भी देश की सेवा: CM शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि ईमानदारी से धन कमाने में हम कोई बाधा नहीं आने देंगे और यदि कोई बाधा आई तो उसे दूर करने का हम प्रयास करेंगे। आप खूब मेहनत करें, धन कमाएं। धन कमाना भी देश की सेवा है। कमाएं हुए धन का टैक्स ईमानदारी से दें, तो इससे बड़ी सेवा देश की कुछ और हो ही नहीं सकती है। मैं सभी टैक्सपेयर्स का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आइये,मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+