Sehore News : सीहोर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए Shivraj की बड़ी घोषणा, ड्रेस बनाने का मिलेगा कार्य

सीहोर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा। shivraj ने कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य से महिला स्व सहायता समूह को ही दिया जाएगा। वह स्वयं कपड़ा खरीद का ड्रेस सिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में जनसेवा अभियान के दौरान कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोसाइटा समूह को आर्थिक मदद दी जा रही है ग्रामीण महिलाएं उसका सदुपयोग कर ना केवल अपनी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नए आयाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि समूह की प्रत्येक महिला की मासिक आय ₹10 हजार से अधिक हो।

सीहोर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए CM की बड़ी घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सीहोर जिले के ग्राम अकोला में जन सेवा शिविर को संबोधित किया। सीएम ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे संवाद भी किया। इस मौके पर सीएम ने समूह के गठन और वित्त पोषण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य से महिला स्व सहायता समूह को ही दिया जाएगा। वह स्वयं कपड़ा खरीद का ड्रेस सिलने का कार्य करेंगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि अकोला को चारों तरफ से रोड से हमने जोड़ा है। खेती में दिक्कत न हो इसके लिए मुख्यमंत्री सुदूर सड़क योजना के द्वारा खेती मार्ग भी पक्का बनाया जाएगा। यदि धान में नुकसान हुआ है तो पूरा सर्वे करवाकर जो आरबीसी 64 के अंतर्गत सहायता राशि है और फसल बीमा योजना की राशि है, का वितरण होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि बेटियां तो देवी हैं। मैं कन्यापूजन करके ही कार्यक्रम शुरू करता हूं। बेटियों के लिए कई सारी योजनाएं हमने चलाईं हैं। उनकी सुरक्षा व सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है इसलिए बेटियों की ओर गंदी नजर से देखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। बेटियों के संरक्षण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना हमने चलाई है और इन लाड़ली लक्ष्मियों की इंजीनियरिंग-मेडिकल की फीस आपका मामा शिवराज सिंह चौहान ही भरवाएगा।

सीएम शिवराज ने जन सेवा शिविर में आए आवेदनों का तत्काल निराकरण किया और अधिकारियों को लोगों की परेशानियों को हल करने का निर्देश दिया। अकोला शहर सीमावर्ती ग्रामों से भी लोग आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के आवेदन लेकर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मांग पर गांव में खेल मैदान के लिए भूमि को सेलेक्ट किया जाएगा और जल्द ही खेल मैदान तैयार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+