230 प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण में BJP की जीत को लेकर चल रहा मंथन, सीएम बोले- युद्ध स्तर पर तैयारी जारी

MP BJP News: मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी मेहनत के साथ जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश के बाहर से आए 230 विधायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इधर ग्वालियर में कल होने वाली भाजपा की कार्यसमिति की बैठक से यह भी साफ संकेत है कि इस अंचल में 2018 के चुनाव की तरह भाजपा किसी भी सूरत में कांग्रेस से पीछे नहीं रहना चाहती है।

ग्वालियर चंबल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी ही भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने वाली मानी जा रही है। इसके साथ ही इस अंचल में भारी जीत का गुणा-भाग भी इसी बैठक में तय किया जाएगा। बता दे भाजपा द्वारा प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी बिसात को और मजबूत बिछाने के लिए दूसरे राज्यों से बुलाए गए विधायकों को आज प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Shivraj, Bhupendra Yadav churning about BJPs victory with 230 migrant MLAs in Kanha Fun City

कांग्रेसी बौखला गए: CM

भोपाल के कान्हा फन सिटी में आयोजित प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। हमारे नेता विकास, जन कल्याण, गरीब कल्याण को लेकर आम जनता के बीच जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता में भाजपा के लिए गुस्सा की लहर है कल फिर हमेशा आएंगे और वे प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। मैं स्वागत करने आया था हमारे विधायक साथियों का जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए जाने वाले है। भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है यह सारे विधायक अलग-अलग विधानसभा सीटों में जाएंगे, इससे हमारे चुनाव अभियान को और बल मिलेगा। कांग्रेस वाले बस देखते रहे हम क्या करने वाले हैं। वह बौखला गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय से संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में इन विधायकों को 7 दिन के प्रवास के दौरान किए जाने वाले काम की जानकारी दी जाएगी और तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा। हर विधायक को प्रदेश की अलग-अलग सीट पर भेजा जाएगा।

भोपाल के कन्हा फन सिटी में एक दिवसीय प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों के बाद समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र गुजरात और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए इन विधायकों को 7 दिन के प्रवास के दौरान किए जाने वाले कामों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद करने और जनता का मत भी जानने के लिए कहा गया है।

जिन विधानसभा क्षेत्र में टिकट का ऐलान हो गया है वहां संबंधित प्रत्याशी के बारे में फीडबैक लेने का काम यह विधायक करेंगे और जहां प्रत्याशियों का चयन होना बाकी है वहां संभावित दावेदारों और जीत का दमखम रखने वाले नेताओं की रिपोर्ट भी विधायक तैयार करेंगे। आज शाम को इन सभी प्रवासी विधायकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जहां रुक कर उन्हें रिपोर्ट तैयार करना है।

प्रवासी विधायकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंत्री सारंग को

भाजपा द्वारा इन विधायकों के प्रवास को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में काम करने वाली टोली यहां पहुंचने वाले विधायकों को एक गाइड उपलब्ध कराएगी, जो विधायक को को प्रवासी विधानसभा क्षेत्र में ले जाने और वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने और अन्य कार्यों में सहयोग। 26 अगस्त तक यह विधायक क्षेत्र में भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट बनाएंगे और संबंधित क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड पार्टी को सौंपेंगे। इसके आधार पर पार्टी आगामी चुनावी रणनीति तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+