Shahdol: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में आईडी के बिना होती थी एंट्री, 3 महिला समेत 6 गिरफ्तार
शहडोल, 6 अगस्त। शहर के 1 होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल में संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के बीच में 1 होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से 3 लड़कियों और 3 लड़कों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। होटल के संचालक और दोनों मैनेजर को भी पकड़ा गया है।

अनमोल होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
मुख्यालय के बस स्टेंड रोड स्थित अनमोल होटल में शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने रेड कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को लंबे समय से होटल में देह व्यापार किए जाने की जानकारी मिल रही थी। जिसकी जांच कर शुक्रवार को पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम होटल में पहुंची और होटल से 3 लड़कियों व 3 लड़कों को अलग अलग रूम से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस को देखकर युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। रूम के कमरों से आपत्तिजनक सामान मिलने की बात भी सामने आई है। शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि देह व्यापार का ये कारोबार होटल संचालक और उसके दोनों मैनेजरों की देखरेख में ही संचालित किया जा रहा था जिन्हें भी पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम शुभम विश्वकर्मा 19 साल निवासी सीधी,
आकाश कुशवाहा निवासी ग्राम किशनपुर थाना ओंतरी ग्वालियर एवं मो. साहिद खान निवासी विंध्या कॉलोनी नौरोजाबाद हैं। इनके साथ ही होटल मालिक सुरजीत सिंह निवासी बुढार रोड एवं उसके मैनेजर सूरज सोनी पिता रमाकांत सोनी निवासी पाली, मैनेजर सुशील यादव पिता बाल्मीक यादव निवासी रामपुर नैकिन जिला सीधी एवं अन्य व्यक्ति संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
रजिस्टर में नहीं थी एंट्री दर्ज
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की तो यह बात भी सामने आई है कि होटल में उपलब्ध रजिस्टर में सभी युवक-युवतियों की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। साथ ही उनके नाम भी छिपाए गए थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं अनैतिक देह व्यापार में उपयोग की गई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications