MP के युवाओं के सपनों को पंख लगाएगी ‘सीखो, कमाओ योजना’: BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार

Bhopal Bjp News: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते 4 जुलाई को जिस 'सीखो कमाओ योजना' का शुभारंभ किया है, वह एक अद्भुत और अभूतपूर्व योजना है। युवाओं के हित में इस तरह की योजना पहले कभी लागू नहीं की गई। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। युवा मोर्चा इस योजना को नीचे तक पहुंचाने और इसका लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा।

युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएगी योजना

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि सीखो कमाओ योजना उन युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है, जो कुछ सीखकर अपने आपको सक्षम बनाना चाहते हैं, किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनेक विधाओं का प्रावधान किया गया है, जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से 8 हजार, 8.5 हजार, 9 हजार और 10 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा।

Seekho, Kamao Yojana will give wings to the dreams of youth of MP: BJP Yuva Morcha Vaibhav Pawar

युवा मोर्चा चलाएगा अभियान

पवार ने कहा कि इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में पत्रकार-वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस योजना में पंजीयन कराने के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगे, योजना की जानकारी देंगे। योजना से युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में युवा सम्मेलन आयेजित किए जाएंगे। साथ कैम्पस ओरिएंटेड कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा युवा मोर्चा

पवार ने कहा कि पूर्व में युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 15180 स्थानां पर नवमतदाता युवा चौपाल लगाने का काम किया, जिसमें 6 लाख 70 हजार युवाओं ने सहभागिता की। जो पूरी तरह सफल रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए अगले तीन महीनों में लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगा। अगस्त माह में युवा संकल्प यात्रा और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। सितम्बर माह में युवा टाउन हॉल और संभागीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+