SDM करेंगे किताब, यूनिफार्म बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ DM ने की बैठक
Bhopal School news: राजधानी के किसी भी स्कूल की यूनिफार्म किताब और अन्य सामग्री 3 से ज्यादा दुकानों पर मिलना चाहिए। इसकी जांच एसडीएम की समिति करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है या पेरेंट्स पर किसी विशेष दुकान के लिए दबाव बनाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए धारा 144 के तहत जल्दी आदेश भी जारी किए जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह निर्देश कलेक्टर ऑफिस में 70 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक में दिए। बच्चों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को घर से लेने के बाद उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। बसों में सीसीटीवी कैमरे, महिला अटेंडेंट, फर्स्ट एंड बॉक्स अनिवार्य है।

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में प्रिंसिपलों से कहा कि सभी स्कूल की बसों में CCTV कैमरे, महिला अटेंडेंट, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था हो, छोटे बच्चों को स्कूल से वापस घर छोड़ते समय उनके पालकों को सुपुर्द किया जाए। ऐसे ही सड़क पर नही छोड़ा जाए, RTO, राजस्व अधिकारी शनिवार सुबह से ही शुरू बसों की जांच करेंगे। इसके साथ ही फिटनेस की जांच भी की जाएंगी। इसके साथ ही बसों के ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और उनकी जानकारी भी पालकों से शेयर की जाए, बस में चलने वाले सभी स्टाफ की जानकारी और आई डी कार्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। जिन पालकों के द्वारा पूल बनाकर निजी वाहन से बच्चो को स्कूल भेजा जा रहा है। उनकी जानकारी भी स्कूल प्रबंधन को रखना होंगी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल प्रबंधन, ड्रेस, किताब और अन्य सामग्री के लिए मोनोपाली नहीं कर सकते है। शहर में कम से कम तीन से अधिक दुकानों पर सभी स्कूल की सामग्री मिलना चाहिएं, इसके लिए किसी भी एक दुकान को अधिकृत नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications