MP NEWS: कांग्रेस की 100 नामों से अधिक प्रत्याशियों वाली सूची आज हो सकती है जारी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन करने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें लगातार हारने वाली 66 विधानसभा सीटों के अलावा उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर भी अंतिम निर्णय हो सकता है, जहां एक ही दावेदार का नाम है।

पहली सूची में 100 से अधिक सीटों के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस की पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।

Screening committee meeting in Delhi, list of first candidate of MP Congress ready for election

बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में जिन नाम पर सहमति बन चुकी है उन पर विचार करके अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो पार्टी ने उन नाम पर विचार किया है। जिन-जिन नाम को लेकर पांच बार सर्वे कराए गए है। इसके आधार पर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सदस्य अजय कुमार लालू और सप्तगिरि उसका ने तीन दौर की बैठक की है सूत्रों का कहना है कि शनिवार को होने वाली बैठक में पहली सूची में शामिल किए जाने वाले प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय हो जाएगा।

दो से तीन बार में घोषित होंगे प्रत्याशी

कांग्रेस दो और तीन बार में प्रत्याशियों की घोषणा करेगी पहले सूची 150 से अधिक नामों की आ सकती है। जिन सीटों के लिए एक से अधिक नाम है उनको लेकर पार्टी ने फिर से सर्वे कराया है। इसकी रिपोर्ट को सामने रखकर एक बार और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी और फिर केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+