Satpura Tiger Reserve : नील गाय ने कैसे बाघिन की चालाकी को किया फेल, कैमरे में कैद हुई घटना, Video Viral
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) से एक रोचक वीडियो सामने आया है जिसे देख बाघों का दीदार करने का पर्यटकों का दिन बन गया। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने एक बाघिन और नीलगाय की चालाकी का वीडियो अपने कैमरे में कै
Satpura Tiger Reserve : नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक रोचक वीडियो सामने आया है जिसे देख बाघों का दीदार करने का पर्यटकों का दिन बन गया। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने एक बाघिन और नीलगाय की चालाकी का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। नीचे विस्तार से जाने कैसे नीलगाय ने बाघिन की चालाकी को किया फेल और बफर जोन में क्यों दिखाई देने लगे बाघ-बाघिन....

बाघिन नीलगाय के पीछे चोरी-छिपे दबे पाव जाते हुए
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को लगातार बाघों के दीदार हो रहे है और ऐसा ही अद्भुत नजारा पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन बहुत ही चालाकी से नीलगाय का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है। बाघिन नील गाय का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है। 'बाघिन' नीलगाय के पीछे चोरी-छिपे दबे पाव शिकार करने के इरादे से उसके नजदीक जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन बाघिन की ये चालाकी काम नहीं आती है। नील गाय बाघिन के इरादों को भापकर कुछ ही पल में जंगलों में ओझल हो जाती है और बाघिन सिर्फ देखती रह जाती है। इस रोचक वीडियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
Recommended Video

STR प्रबंध ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लक्ष्य बड़ा
टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने नीलगाय की चालाकी का यह वीडियो अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है STR प्रबंध ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लक्ष्य बड़ा है ये सतपुरा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पर्यटक को नहीं देखा कि एक बाघिन सबसे बड़े मृग ब्लू बुल का पीछा कर रही है। क्योंकि ब्लू बुल बहुत फुर्तीला होता है और तेजी से दौड़ सकता है। इसलिए बाघ के लिए नीचे लाना मुश्किल होता है बाकी नहीं जंगल की सड़क पर खुद को खूबसूरती से छुपाया और बफर जोन में पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

जंगल से जुड़े बफर जोन में भी दिखाई दे रहे बाघ
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने बताया कि पर्यटकों के लिए यह अच्छी बात है कि अब बाग बाघिन बफर जोन में दिखाई देने लगे। पहले तो बाबू को देखने के लिए घने जंगलों में कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब बाघों का कुनबा बढ़ने के कारण यह आसानी से बफर जोन में दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं उन्हें अक्सर शिकार करते हुए भी देखा जाता है। पहले हम इस प्रकार के दृश्य केवल विदेशों के रिजर्व में ही देखा करते थे। पर्यटक भी अब बाघों की चहल कदमी और इस प्रकार से शिकार करने के भी वीडियो बना लेते हैं। सबसे बड़ी खास बात यह है कि बाघ बफर जोन में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए लगातार हम उनके इस तरह के दृश्य देख पा रहे हैं। प्रबंधन ने बताया कि हाल ही में कुछ दिन पहले यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

भोपाल से पकड़े गए बाघ को भी छोड़ा गया सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में
राजधानी भोपाल के मैनिट कैंपस में युवा बाघ टी-1234 ने 5 दिन पहले कैंपस के अंदर भय का माहौल पैदा कर दिया था। इसी दौरान उसने कुछ मवेशियों पर हमले किए थे, जिसकी वजह से कैंपस के छात्र डरे हुए थे। इतना ही नहीं कॉलेज प्रबंधन ने यूजी के छात्रों का अवकाश घोषित कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ा था। इस बाघ को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चोरना रेंज के बाडे में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications