Satna Honey Trap: मिस कॉल देकर पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर अवैध संबंध का वीडियो बना करने लगी ब्लैकमेल

सतना, 16 जुलाई। मध्य प्रदेश में हुए हनी ट्रैप का मामला ठंडा हुआ ही था कि अब सतना जिले में हनी ट्रैप से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। शहर के करोड़पति लोगों को अपने खूबसूरती के जरिए प्यार भरी चिकनी-चुपड़ी बातें मोबाइल फोन से शुरू कर उनसे मिलने तक फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म के जाल में फंसाने की धमकी देकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश सतना पुलिस ने किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने की है जिन्होंने गिरोह की 1 महिला सदस्य सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिस कॉल के जरिए इंजीनियर को फसाया

मिस कॉल के जरिए इंजीनियर को फसाया

सतना शहर में मिस्ड कॉल के जरिए 1 युवती ने सिविल इंजीनियर को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की बात करने लगी। इतना ही नहीं अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर युवती ने इंजीनियर को पीटा और जबरदस्ती 5-5 लाख रुपए के चार चेक में सिग्नेचर भी करा लिए। जिनमें से 1 चेक कैश भी करा लिया। बाकी पैसे न मिलने पर इंजीनियर के घर पहुंचकर हंगामा किया, रेप केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती के साथ ही उसके 4 सहयोगीयों को गिरफ्तार कर लिया।

हैलो..मैं रश्मि बोल रही हूं..

हैलो..मैं रश्मि बोल रही हूं..

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि छोटी सब्जी मंडी स्टेशन रोड निवासी उम्र 58 साल सिविल इंजीनियर ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 महीने पहले रॉन्ग नंबर से फोन आया था। उन्होंने बात की तो सामने से 1 लड़की बोल रही थी जिसने खुद का नाम रश्मि बताया और उसके बाद लगातार फोन करने लगी। सिविल इंजीनियर रश्मि के इरादों को समझ नहीं पाया और उससे बात करता रहा। धीरे-धीरे वो रश्मि के बनाए जाल में फंस गया और 1 दिन रश्मि के बुलाने पर उसके बाईपास डेलौरा स्थित घर पर चला गया। जहां पहले से ही रश्मि के दोस्त अजय, जगजाहिर, अनुज व विजय मौजूद थे। इंजीनियर के पहुंचते ही रश्मि ने 4 दोस्त के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने इंजीनियर के साथ मारपीट की और उससे जबरदस्ती चार सेल्फ चेक 5-5 लाख रुपये के हस्ताक्षर करा लिए।

5 लाख रुपए कैश कराए

5 लाख रुपए कैश कराए

आरोपियों ने 5 लाख रुपए का 1 चेक भी बाद में बैंक से कैश करा लिया गया लेकिन बाकी के 3 चेक कैश नहीं होने पर बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद रश्मि व उसके साथी इंजीनियर पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगे। 1 दिन उसके घर का पता लगाकर उसकी पत्नी को भी धमकी देकर गए। जब आरोपी मकान तक पहुंच गए तो इंजीनियर ने पूरी बात घरवालों व अपने करीबी साथियों को बताई जिसके बाद सभी की समझाईश पर वो शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

हनीट्रैप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और रश्मि के डिलौरा बाइपास स्थित मकान में छापा मारा। महिला के हाथ लगते ही बाकी के 4 आरोपियों को भी अलग-अलग जगह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 3 चेक, आधा दर्जन मोबाइल, 3 बाइक और पौने दो लाख रुपये नकद मिले हैं। पुलिस को शक है कि रश्मि व उसकी गैंग पहले भी इसी तरह के कुछ लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं जिसे लेकर आरोपियों से पूछताछ की बात पुलिस कह रही है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

1-रजनी पटेल उर्फ रश्मी निवासी बाईपास डेलौरा संगम बेला के पास सतना।

2-अजय पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी खाम्हा खूझा वार्ड.1 सतना

3-जगजाहिर उर्फ राघवेन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी दक्षिणी पतेरी सतना

4-अनुज सिंह उम्र 41 साल निवासी दक्षिणी पतेरी वार्ड न. 29 सतना

5-विजय दाहिया उम्र 50 साल निवासी नकटी गढिया टोला वार्ड न. 3 सतना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+