पुष्पा फिल्म की तर्ज पर रीवा में चंदन लकड़ी की तस्करी, MP से यूपी तक फैला नेटवर्क

रीवा, 22 जुलाई। साउथ की फिल्म पुष्पा में लाल चंदन के तस्करी दिखाई गई जिसमें चंदन की कटाई से लेकर बॉर्डर पार अन्य देशों में बेचा जाता है। ये मूवी थी पर क्या आप जानते हैं कि रीवा में भी चंदन तस्कर इसी तर्ज पर चंदन की स्मगलिंग करते हैं उसे बॉर्डर पार करके यूपी भी ले जाते हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नोज में इस चोरी के चंदन से इत्र बनाया जाता है।

rewa

चंदन तस्कर सक्रिय

जिले के में एक बार फिर चंदन का पेड़ चोरी करने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। बीती रात 1 के बाद 1 दो स्थानों से आधा दर्जन चंदन के पेड़ काटकर सनसनी फैला दी है। वे 1 व्यक्ति का मोबाइल भी ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह बात और है कि पुलिस चंदन पेड़ के तस्करों तक नहीं पहुंच सकी है।

रायपुर कर्चुलियान थाने के महसुआ निवासी विख्यात सिंह के घर के बगीचे में चंदन के पेड़ लगे हुए थे। रात में पूरा परिवार जब घर के अंदर सो गया तो चोरों ने बड़ी सफाई से 3 पेड़ काट दिए। लकडियां लेकर वे चंपत हो गए और किसी को भनक तक नहीं लग पाई। दूसरी वारदात बदमाशों ने रायपुर कर्चुलियान कस्बे में अंजाम दी है। राजेश सिंह के घर के समीप लगे 3 नग पेड़ बदमाशों ने काट दिए।

चोरों ने उनके घर से 1 मोबाइल भी पार कर दिया। सुबह इन घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पीड़ित शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचे, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। वारदात में उसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जो सिलसिलेवार तरीके से चंदन पेड़ों को निशाना बना रहा है।

इत्र बनाने में होता है उपयोग

जिले से बड़ी संख्या में चंदन के पेड़ों को काटकर उसे उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बेचा जाता है। दरअसल, पेड़ के तने में ओबार नाम का पदार्थ पाया जाता है। इसका उपयोग इत्र बनाने में होता है। तस्कर पेड़ काटने के बाद तने को अपने साथ लेकर जाते हैं, जिसमें यह पदार्थ रहता है। बाद में इसे कन्नौज में बेचा जाता है। पूर्व में कन्नौज के कई बदमाश पकड़े जा चुके हैं जो चंदन के पेड़ों को निशाना बनाते थे।

न्यायाधीश के बंगले तक में काट चुके है पेड़

जिले में चंदन तस्कर काफी समय से पेड़ों को निशाना बनाया है। सिविल लाइन कालोनी में स्थित न्यायाधीश के बंगले तक से पेड़ काट चुके है। वहीं गढ़ के चंदन बाग को पूरी तरह से तस्करों ने वीरान कर दिया है। इसके अतिरिक्त सेमरिया बैकुंठपुर, गोविन्दगढ़, रायपुर कर्चुलियान, नईगढ़ी, मनगवां, के अलावा शहर के सिविल लाइन, विवि थाना अंतर्गत क्षेत्रों से चंदन के पेड़ काटे जा चुके है जिनके मामले थानों में दर्ज है लेकिन मामले पुलिस के फाइलों में दफन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+