Salman Lala: धौंस जमाने के लिए मारपीट का डालता था वीडियो, सोशल मीडिया के जरिए बनाया था बड़ा नेटवर्क

Salman Lala News: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के जनाजे में हजारों की संख्या में हुजूम उमड़ा था। लाला का अंतिम संस्कार पुलिस के कड़े पहरे के बीच किया गया। हत्या, रेप, उगाही, ड्रग्स बेचने समते कई मामलों में लाला वॉन्टेड था। सिर्फ 13 साल की उम्र में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था और जिंदगी के आखिरी दिन तक आपराधिक कृत्य में ही लिप्त रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने तालाब में छलांग लगा दी थी और डूबने से मौत हो गई।

सलमान लाला खुद को ड्रग्स और अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बनाना चाहता था। अपनी धौंस जमाने के लिए लोगों के साथ मारपीट और धमकाने समेत दूसरे अपराधों के वीडियो वह सोशल मीडिया पर डालता था। उसके नाम से कई अकाउंट और फैन पेज थे। मौत से कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उसके नाम से चल रहे 13 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कराए थे।

Salman Lala News

Salman Lala ने सोशल मीडिया नेटवर्क का किया था इस्तेमाल

सलमान लाला ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह अपना नेटवर्क बनाया था। इसके लिए उसने सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार किया था और इंस्टाग्राम पर उसने एक दर्जन से ज्यादा आईडी बना रखी थी। फेसबुक पर भी उसके काफी फैन पेज थे। इन पर वह अपने आपराधिक कामों की वीडियो भी डाला करता था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उसकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से युवाओं के बीच बढ़ी थी। उसने अपना नेटवर्क खड़ा करने के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: Salman Lala Love Story: प्रेमिका की किस्मत ने हर बार कैसे बचाया? इस बार दिलरूबा की गैरहाजरी बनी मौत की वजह!

Social media पर धौंस जमाने के लिए डालता था वीडियो

सलमान लाला सोशल मीडिया पर धौंस जमाने के लिए अपने वीडियो डालता था। कुछ दिन पहले उसने इंदौर में ही एक युवक को नग्न करके पीटने का वीडियो शेयर किया था, जो वायरल भी हुआ था। पुलिस ने बताया कि वह यह सब अपनी ताकत के प्रदर्शन के लिए करता था। सलमान के परिवार ने आरोप लगाया है कि तालाब में कूदने की वजह से उसकी मौत नहीं हुई है, बल्कि पुलिस ने उसे पानी में डुबाकर मारा है। इस घटना की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Salman Lala News: 'मेरा बेटा डूबा नहीं, पुलिस ने मारा’, मां बोली- 'वर्दी उतरवा दो’, भाभी की क्या थ्योरी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+