Salman Lala News: ‘मेरा बेटा डूबा नहीं, पुलिस ने मारा’, मां बोली- ‘वर्दी उतरवा दो’, भाभी की क्या थ्योरी?
Gangster Salman Lala Death News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला उर्फ शाहनवाज की मौत ने क्राइम की दुनिया में तहलका मचा दिया है। 31 अगस्त 2025 को सीहोर के इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक पानी भरे तालाब में उसकी लाश तैरती मिली। पुलिस का दावा है कि सलमान ने पुलिस को चकमा देने के लिए तालाब में छलांग लगाई, लेकिन गहरा पानी उसकी आखिरी गलती बन गया।
लेकिन सलमान की मां और भाभी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं- 'यह हादसा नहीं, हत्या है!' मां ने रोते हुए कहा, 'मेरे बेटे को पुलिस ने बाल पकड़कर मारा, उनकी वर्दी उतरवा दो!' आइए, इस सलमान लाला की मौत को करीब से जानें...

Salman Lala Mother, Bhabhi Claims- मां और भाभी का सनसनीखेज दावा: 'पुलिस ने की हत्या'
सलमान लाला की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां फूट-फूटकर रो पड़ी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गुस्से और दर्द के साथ कहा, 'मेरा बेटा सलमान डूबकर नहीं मरा। पुलिस ने उसके बाल पकड़कर तालाब में डुबोया और हत्या की। हमें इंसाफ चाहिए। उन पुलिसवालों की वर्दी उतरवा दो!'
सलमान की भाभी (भाई रिजवान की पत्नी) ने और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'साढ़े तीन महीने पहले सलमान जेल से छूटा था। इसके बाद पुलिस ने न जाने कितने फर्जी केस लगाए। नार्को टेस्ट के बहाने उसे थाने में बंद रखा जाता था। हमें यकीन है कि सलमान की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि पुलिस की साजिश है। साथियों ने बताया कि पुलिस ने पहले उसे अरेस्ट किया, फिर डूबने का ड्रामा रचा।'
क्या हुआ था उस रात? सलमान का आखिरी चकमा
29-30 अगस्त 2025 की रात इंदौर क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि सलमान लाला अपने भाई सिद्धू उर्फ शादाब को सागर जेल से छुड़ाने के बाद इंदौर लौट रहा है। क्राइम ब्रांच ने सीहोर बायपास पर उनकी स्कॉर्पियो को घेर लिया। सलमान और उसके गुर्गों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। गोलीबारी और हाथापाई के बीच क्राइम ब्रांच ने सिद्धू, अरुण मालवीय (डार्लिंग), सौरभ राठौड़, और कुलदीप साल्दे को दो पिस्टल, जिंदा कारतूस, और चाकुओं के साथ दबोच लिया। सलमान अंधेरे का फायदा उठाकर भागा और पास के तालाब में कूद गया, यह सोचकर कि वह पुलिस को चकमा दे देगा। लेकिन गहरा पानी उसकी मौत का कारण बना।
ये भी पढ़ें- Salman Lala कौन था? 28 साल की उम्र में 32 'गुनाहों का बादशाह’, बना कानून का सिरदर्द! चकमा देने में ऐसे मौत












Click it and Unblock the Notifications