Salman Lala Love Story: प्रेमिका की किस्मत ने हर बार कैसे बचाया? इस बार दिलरूबा की गैरहाजरी बनी मौत की वजह!
Gangster Salman Lala Love Story: इंदौर की गलियों में 'लाला' के नाम से कुख्यात गैंगस्टर सलमान उर्फ शाहनवाज की जिंदगी क्राइम की किताब का वो काला पन्ना थी, जो हर बार पुलिस की पकड़ से फिसल जाता था। लेकिन 31 अगस्त 2025 को सीहोर के इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक पानी भरे तालाब ने उसकी कहानी का अंत लिख दिया। सलमान की लाश तालाब में उतराती मिली, और क्राइम की दुनिया में सनसनी फैल गई।
पुलिस का कहना है कि सलमान ने हाईवे पर पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए तालाब में छलांग लगाई, लेकिन गहरा पानी उसका आखिरी दुश्मन बन गया। उधर, सलमान की मां और भाभी का चीखता आरोप है- 'पुलिस ने उसे डुबोकर मारा, और अब हादसे का नाटक रच रही है।' इस बीच, सलमान की प्रेमिकाओं की कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया। हर बार उसकी दिलरूबा की किस्मत ने उसे बचाया, लेकिन इस बार वो साथ नहीं थी। आखिर क्या है सलमान लाला और उसकी प्रेमिकाओं का ये खूनी खेल? आइए, खोलते हैं इस रहस्य के पन्ने...

'गुनाहों का बादशाह' और उसका काला साम्राज्य
28 साल का सलमान लाला इंदौर की क्राइम दुनिया का बेताज बादशाह था। हत्या, अपहरण, दुष्कर्म से लेकर NDPS एक्ट तक- उसके नाम 32 आपराधिक मामले दर्ज थे। इंदौर का शायद ही कोई थाना बचा हो, जहां सलमान का नाम न गूंजता हो। उसकी फुर्ती और चालाकी पुलिस के लिए पहेली थी। लेकिन सलमान का असली हथियार थीं उसकी प्रेमिकाएं, जिनके 'गुड लक' ने उसे बार-बार पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया।
2022 का कांड: जब प्रेमिका बनी ढाल
साल 2022 में सलमान ने इंदौर के MY अस्पताल परिसर में गोलीकांड को अंजाम दिया। इसके बाद वो फरार हो गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद वो पकड़ा नहीं जा रहा था। वजह? उसकी प्रेमिका। सूत्रों के मुताबिक, सलमान अपनी एक प्रेमिका के साथ बाइक पर घूमता था। पुलिस को शक न हो, इसलिए वो अपनी दिलरूबा को साथ रखता। एक बार राजवाड़ा इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया, लेकिन बाइक पर बैठी युवती को देखकर पुलिस ने उसे जाने दिया। प्रेमिका की मौजूदगी सलमान की जान की ढाल बन गई थी।

Salman Lala Girlfriend: कौन थी सलमान की रहस्यमयी दिलरूबा?
सलमान की प्रेमिकाओं की लंबी फेहरिस्त थी, लेकिन उनकी पहचान हमेशा रहस्य बनी रही। एक पुराने वीडियो में सलमान ने अपनी 'सावली प्रेमिका' का जिक्र किया था। उसने कहा था, 'वो मुझसे बहुत प्यार करती है।'लेकिन उसका नाम कभी सामने नहीं आया। सलमान की प्रेमिकाएं न सिर्फ उसकी कमजोरी थीं, बल्कि उसकी ताकत भी। वो अपनी दिलरूबाओं का इस्तेमाल पुलिस को चकमा देने के लिए करता था।
Salman Lala Death- आखिरी पल: जब किस्मत ने दिया धोखा
31 अगस्त 2025 की रात सलमान के लिए आखिरी साबित हुई। पुलिस के मुताबिक, इंदौर-भोपाल हाईवे पर सलमान अपनी बाइक पर सवार था। पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन इस बार उसकी किस्मत साथ नहीं थी। न उसकी प्रेमिका थी, न उसका 'गुड लक'। गहरा पानी उसे निगल गया। पुलिस इसे हादसा बता रही है, लेकिन सलमान का परिवार इसे साजिश करार दे रहा है।
सलमान लाला की कहानी खत्म हो चुकी है, लेकिन उसके गुनाहों और प्रेम की दास्तान इंदौर की गलियों में अभी भी गूंज रही है। इस गैंगस्टर की जिंदगी जितनी खतरनाक थी, उसकी मौत उतनी ही रहस्यमयी है।
ये भी पढ़ें- Salman Lala कौन था? 28 साल की उम्र में 32 'गुनाहों का बादशाह’, बना कानून का सिरदर्द! चकमा देने में ऐसे मौत












Click it and Unblock the Notifications