Bhopal News: पति के थप्पड़ मारने से दुखी होकर महिला ने लगाई थी फांसी, आरोपी हस्बैंड पर मामला दर्ज
भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पति पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतिका ने पति के द्वारा मारपीट करने पर आत्महत्या का कदम उठाया था

राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से दुखी होकर फांसी लगा ली थी। महिला के फांसी लगाने से पहले उसके पति ने पारिवारिक विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की थी।
हनुमानगंज थाने के एसआई अरविंद जाट ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच में परिजनों वाह पड़ोसियों के बयान दर्ज किए थे जिसमें विवाद और मारपीट की बात सामने आई थी। इसके बाद जांच में सामने आया कि पति द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाई थी। घटना वाले दिन भी पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा था जिस से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
परिजनों की मर्जी के खिलाफ की थी लव मैरिज
ऐसा ही अरविंद जाट ने बताया कि घासीराज इब्राहिमगंज की रहने वाली रितु सेन हाउसवाइफ थी, जिनकी उम्र 28 साल थी। उसके पति का नाम विजय सेन है। बीते 18 मार्च की रात महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। इसके साथ ही मृतिका के परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए थे। इन बयानों में खुलासा हुआ कि रितु सेन की शादी साल 2015 में विजय सेन से हुई थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में परिजनों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी विजय प्राइवेट काम करता है। शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी बिजी हो रितु के बीच पारिवारिक विवादों को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान पति विजय सेन ने पत्नी रितु को थप्पड़ मारा था।
इसके बाद आरोपी विजय सेन घर के बाहर आ गया। जब वे घर के बाहर आया तो इसी दौरान थप्पड़ मारे जाने से दुखी होकर रितु ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि रितु ने विजय के माता-पिता को लेकर कुछ गलत बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications