Sehore News: रुद्राक्ष महोत्सव में ट्रेन से जाएं तो इस बात का रखें ध्यान, रेलवे ने स्टॉपेज बढ़ाए
मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में प्रतिवर्ष होने वाला रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा का आयोजन इस वर्ष भी भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा, जहां 7 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है।
रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा में देशभर के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सीहोर आएंगे, जहां 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक सीहोर आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। इसी के चलते अब रेलवे की ओर से सीहोर में ट्रेनों के स्थाई ठहराव बढ़ाए गए हैं।

चार ट्रेनों का सीहोर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर सीहोर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों का 05 मार्च से 17 मार्च, 2024 तक सीहोर स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है। ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
05 से 17 मार्च, 2024 तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19323 डॉ. अम्बेडकर नगर भोपाल एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन पर 09.40 बजे आएगी तथा 09.42 बजे जाएगी। 05 से 17 मार्च, 2024 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19324 भोपाल डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन 17.56 बजे आएगी तथा 17.58 बजे जाएगी। 05 से 17 मार्च, 2024 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22191 इंदौर जबलपुर एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन 22.17 बजे आएगी तथा 22.19 बजे जाएगी।
04 से 17 मार्च, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन पर 06.08 बजे आएगी तथा 06.10 बजे जाएगी।
सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा में लाखों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर व्यवस्थाओं का सिलसिला भी जारी है, पिछले कुछ सालों में देखा जा रहा है कि रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा के लिए लाखों श्रद्धालु सीहोर पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Sehore News: कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी, अबकी बार कैसी रहेगी व्यवस्था, जानिए












Click it and Unblock the Notifications