Bhopal News: पिपलिया पेंदे खां गांव के लोगों के लिए एम्स भोपाल द्वारा सड़क का लोकार्पण
Bhopal News: एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर अजय सिंह ने आज पिपलिया पेंदे खां गांव के लिए एक नई सड़क का उद्घाटन किया। पहले, इस गांव के लोगों को एम्स भोपाल के परिसर से होकर गुजरना पड़ता था, लेकिन इस नई सड़क के शुरू होने से अब उन्हें सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी और एम्स परिसर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह सड़क लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनाई गई है, जिसकी लंबाई 765 मीटर और चौड़ाई लगभग 6 मीटर है। यह आरसीसी सड़क एम्स भोपाल के गेट नंबर 4 से आईपीडी की मुख्य बाउंड्री तक जाती है।

इसके अलावा, एम्स भोपाल और पिपलिया पेंदे खां गांव के बीच में ढाई मीटर ऊंची और 965 मीटर लंबी तार की जाली भी लगाई गई है, जिससे सुरक्षित और सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।
प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने कहा कि इस नई सुविधा से पिपलिया पेंदे खां गांव के निवासियों को बहुत लाभ होगा, क्योंकि अब वे बिना एम्स परिसर में प्रवेश किए ही आसानी से आ-जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications