स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए राजधानी में RMC ग्रुप ने किया 10KM वॉकथॉन का आयोजन

Bhopal News: मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि मॉर्निंग वॉक से आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा वजन भी नियंत्रित होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए राजधानी भोपाल में आज RMC ग्रुप द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने 10 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

राजधानी भोपाल में RMC ग्रुप द्वारा एनुअल फिटनेस डे 2023 पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 10 किलोमीटर तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्य और भोपाल RMC मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारी शामिल हुए। ये वॉकथॉन भोपाल के लेक-व्यू, वन विहार और बड़े तालाब से होकर गुजरी जिसमें ग्रुप के सदस्य ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और बताया कि मॉर्निंग वॉक शरीर के लिए कितनी जरूरी है।

RMC Group organizes 10KM Walkathon in the capital to spread message of health awareness

RM ग्रुप के चेयरमैन राकेश जैन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए एनुअल फिटनेस डे आयोजित करने का संकल्प लिया गया। जिसमें भारत श्रीलंका, नेपाल एवं फिलिपींस में कंपनी के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा हर साल 10 किलोमीटर तक पैदल चल कर लोगों को मॉर्निंग वॉक के प्रति जागरूक किया जाएगा। कंपनी के रोहित माहेश्वरी ने लोगों को मॉर्निंग वॉक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग वॉक सही ढंग से ना किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बन सकता है, उदाहरण के लिए, सुबह सैर पर जाने से पहले कुछ लोग नींद पूरी नहीं करते, ऐसे में थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है, इसे सुबह की सैर के पूरे फायदे शरीर को नहीं मिल पाते। इसलिए सही तरीके से मॉर्निंग वॉक करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+