Rewa News: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग, Living Relationship में रहते समय तीसरे प्रेमी की इंट्री, दूसरे की हत्या

Prem prasana: रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध की इस कहानी ने खूनी रूप ले लिया। कई ऊतार-चढ़ाव के बाद तीसरे प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामला सुलझाने का दावा कर रही है।

पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी

पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी

रीवा पुलिस ने 3 दिन पहले हुई अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है। रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पुलिस कंट्रोल रूम में पर्दाफाश करते हुए कहा कि सतना जिले के मैहर की महिला को 12 साल छोटे युवक से प्यार हो गया। ऐसे में वह पति सहित 12 वर्षीय बेटा और 10 साल के बेटी को छोड़ अपने आशिक के साथ अमरपाटन में किराए के रूम लेकर रहने लगी।

तीसरे प्रेमी की हुई एंट्री

तीसरे प्रेमी की हुई एंट्री

महिला कई महीने साथ में रहे। इसी बीच तीसरे प्रेमी की एंट्री हो गई। इस बात की जानकारी दूसरे प्रेमी को लग गई। तब उसने विरोध भी किया। साथ ही कहा कि तुम्हारी रासलीला की जानकारी पत्नी और मां से कर दूंगा। इस बात को तीसरे प्रेमी ने धमकी समझ लिया। उसने सोचा की हमारे प्रेम के बारे में घर वालों को पता चल जाएगा। ऐसे में क्यों न दूसरे प्रेमी को ही रास्ते से हटा दिया जाए।

पेनड्राइव से हुआ अंधी हत्या का खुलासा

पेनड्राइव से हुआ अंधी हत्या का खुलासा

पुलिस ने जानकारी दी कि 13 अक्टूबर को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अजगरहा बाईपास स्थित बीहर नदी पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस को मृतक के जेब से एक पेन ड्राइव बरामद हुई थी। जिसमे 4 अलग-अलग विवाह के एलबम थे। उन सभी एल्बम की फोटो में एक मोबाइल नंबर लिखा मिला। ऐसे में पुलिस ने संबंधित फोन पर बात की। तब मृतक की पहचान रोहित साहू 22 साल निवासी मैहर के रूप में की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

श्रमिक के साथ बनाई दोस्त के हत्या की योजना

श्रमिक के साथ बनाई दोस्त के हत्या की योजना

मृतक के परिजनों के दावे अनुसार मोहन लाल की पत्नी गीता साहू 34 साल अपने पति सहित बेटा और बेटी को छोड़ दिया। इसके बाद मृतक रोहित साहू के साथ सतना जिले में रहने लगी। वहां विष्णु साहू का भी आना-जाना हो गया। क्योंकि मृतक और विष्णु दोनों आपस में मित्र थे। ऐसे में गीता दूसरे प्रेमी की जगह तीसरे प्रेमी से प्रेम करने लगी। जब मृतक ने धमकाया तो तीसरे प्रेमी ने 1 श्रमिक के साथ मिलकर हत्या का प्लान बना लिया।

शराब पिलाकर बाइक से लाए रीवा

शराब पिलाकर बाइक से लाए रीवा

तीसरे प्रेमी विष्णु साहू ने हीरालाल बर्मन के साथ हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद तीनों ने बैठकर शराब पी। फिर मोटरसाइकिल में बैठकर रीवा आ गए। यहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अजगरहा बाईपास के पास रूक गए। सामने बीहर नदी के पुल के पास शौच के बहाने तीनों नदी की झाड़ियों में गए। पीछे से विष्णु ने रोहित के सर में शराब की बोतल से हमला कर दिया। फिर हत्या का सच छिपाने के लिए पत्थर से मुंह और सिर को कुचला गया। सभी हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+