Rewa: बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

रीवा 7 सितंबर। जिले में तालिबानी पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। विक्षिप्त युवक पर बच्चा चोरी का आरोप है। जिस कारण उसे खंभे में बांधकर पीटा गया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। जो अब वायरल हो गया।

rewa child theft charges

जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महसांव में घूम रहे एक युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद गांव वालों ने उसे बिजली के खंभे में बांध दिया, इसके बाद उसे जमकर पीटना शुरू कर द‍िया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव वालों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक बच्चा चोर है जो गांव से 1 बच्चे को ले जाने का प्रयास कर रहा था।

बताते चलें, मंगलवार को रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के गांव के मंहसांव निवासियों ने 1 अज्ञात युवक को गांव में तफरी करते हुए देखा। ग्रामीणों की माने तो युवक गांव के ही 1 बच्चे को बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को उसके ऊपर संदेह हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने नाम और पता बताने से इंकार कर दिया और गोलमोल जवाब देने लगा। जिससे ग्रामीणों को उसके ऊपर संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटते हुए गांव में ही लगे बिजली के खंभे से बांध दिया।

पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा कर थाने ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है लेकिन वो पुलिस को सही जवाब नहीं दे पा रहा है। पुलिस का ऐसा माना है की युवक मानसिक रुप विक्षिप्त है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+