शर्मनाक: वकील की गुंडागर्दी, ठेले वाले से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, करवाया चरण वंदन, जानिए पूरा मामला
रीवा 11 सितंबर। जिले के इन दिनों सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे है। अब एक और वीडियो वकील के गुंडागर्दी का वायरल हो रहा है जिसमें वकील ठेले में फल बेच रहे व्यापारी के साथ गुंडागर्दी करते हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही उसने व्यापारी से लंबे समय तक अपने पैर पकड़वाए। लंबे समय तक जबरन चरण वंदन करवाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना शहर के अमहिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक का बताया जा रहा है।

वकील ने ठेला व्यापारी के साथ की मारपीट
बताते चलें कि अमहिया थाना अंतर्गत सुभाष चौक में फल बेच रहे व्यापारी के साथ 1 वकील गुंडागर्दी कर दी। एडवोकेट फल लेने के दौरान व्यापारी को कम पैसे दे रहा था। व्यापारी ने जब कम पैसे लेने से मना किया तो वकील ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की मारपीट करने के बाद व्यापारी से जबरन लंबे समय तक अपने पैर पकड़वाए। और चरण वंदन करवाएं।
नाका वीडियो इंटरनेट पर वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि वकील आराम से मोटरसाइकिल पर बैठा है और व्यापारी जमीन पर बैठा हुआ है। वकील के पैर पकड़ कर चरण वंदन करते हुए खुद को माफ कर देने की गुहार कर रहा है। वहीं वकील इस मामले में तैश में है। वह व्यापारी के साथ कोई भी मानवता नहीं दिखाना चाहता और चरण वंदना करवाए जा रहा है। अब ये वीडियो इंटरनेट में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है।
पुलिस ने दी जानकारी
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर नई जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो हम तक आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। '












Click it and Unblock the Notifications