Rewa: बचपन के प्यार में पति बना रोड़ा; पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर दे डाली खौफनाक सजा, ऐसे खुला राज
रीवा, 11 अगस्त। जिले में बचपन के प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के बाद उसने प्रेमी के साथ शादी भी की और दोनों साथ भी रहने लगे। महिला ने जहर देकर पति की हत्या की थी, जिसके बाद अब वह अपने प्रेमी के साथ सलाखों के अंदर है।

घटना रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत ग्राम अजगरहा की है। जहां 1 वर्ष पहले प्यार में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया हैं।
दरअसल जब उस व्यक्ति की मौत हुई थी तो उसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा को प्रिजर्व कर फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। 11 माह बाद आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उस शख्स की मौत जहर की वजह से हुई थी। इस बात की आशंका पहले ही मृतक के परिवार वालों ने जताई थी। विश्वविद्यालय थाने में 12 अगस्त 2021 को शिकायत दर्ज कराई गई थी की 28 वर्ष के राजू साकेत रात के समय घर में खाना खाकर सोए और रात में उन्हें उल्टी हुई। फिर सुबह नहीं उठे। इसके बाद आननफानन में परिजन रीवा संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विश्वविद्यालय पुलिस ने मृतक का पीएम करा कर डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर को बताया थ। इसके बाद विसरा को प्रिजर्व कर परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब सागर भेजा गया था। मृतक के परिवार जन पहले ही बहू के प्रेम प्रसंग की शिकायत पुलिस अधीक्षक से लेकर आला अफसरों से कर चुके थे। लिहाजा पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्चना साकेत और उसके प्रेमी संदीप साकेत के मोबाइल नम्बरों की कॉल हिस्ट्री खंगाल रही थी।
साइबर सेल ने जांच में पाया की अर्चना और संदीप लगातार एक दूसरे से लगातार बातें कर रहे थे। यहां तक कि जब पति राजू जिंदगी मौत से जूझ रहा था। उस वक्त भी पत्नी अपने प्रेमिका से बात कर अगली प्लानिंग कर रही थी। घटना वाले दिन दोनों की फोन पर लगातार कई बार बातचीत हुई और साथ में दोनों ने एसएमएस भी किया था। पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि संदीप साकेत उसके मायके का रहने वाला है और दोनों छोटे बचपन के साथी है।
जानकारी के मुताबिक कई वर्षों से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों की रजामंदी न होने से शादी नहीं हो सकी। ऐसे में अर्चना साकेत ने अपने प्रेमी संदीप साकेत के पति को खत्म करने की योजना बनाई। संदीप साकेत ने ही जहर की पुड़िया लाकर अपनी प्रेमिका को दिया था। इसके बाद 11 अगस्त 2021 की रात अर्चना ने अपने पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दी थी, जिससे राजू की मौत हो गई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications