रीवा: ससुर करना चाहता था दूसरी शादी, इसलिए बहू से कराई पत्नी की हत्या

रीवा, 15 जुलाई। महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी ससुर और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ससुर ने बहू को दूसरी शादी करने के लिए पत्नी की हत्या की सुपाड़ी दी थी। बाद में वह अवैध संबंधों की मनगढ़ंत कहानी सुना कर पुलिस को परेशान करता रहा लेकिन पुलिस की पूछताछ से नहीं बच सका।

murdered

हंसिया से की थी हत्या

सरोज कोल पति बाल्मीक कोल उम्र 50 साल निवासी अतरैला प्लाट चौकी गंगेव मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे घर में बहू कंचन कोल ने हंसिया से हमला कर दिया था। परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना प्रभारी जेपी पटेल व चौकी प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बहू कंचन कोल को गिरफ्तार कर लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो इस हत्या का रहस्य सामने आ गया जिसे सुनकर खुद पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल महिला की हत्या करने की सुपाड़ी ससुर बाल्मीक कोल ने ही दी थी। आरोपी अक्सर यह बोलता था कि उसकी पत्नी पुरानी हो गई है और अब दूसरी शादी करके नयी पत्नी लाना है, इस पर वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की तैयारी कर रहा था। उसने योजना बनाकर बहू को उसकी हत्या की सुपाड़ी दे दी।

मर्डर करने के लिए रुपए और जेवर

योजना के मुताबिक घटना दिनांक को ससुर बाहर रहने वाला था और बहू को घर में सास की हत्या करनी थी। इसके बदले आरोपी ने बहू को बहुत सारे गहने और रुपए देने का लालच दिया था। बहू का भी अपनी सास से अक्सर विवाद होता था। महिला को 4 हजार रुपए और हंसिया लाकर दिया था। घटना दिनांक को जब सास सो रही थी तभी बहू ने उस पर हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जहां उनको जेल भेज दिया गया।

गुमराह कर रहा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी बाल्मीक कोल अपने पिता और बहू के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। उसने अपने बयान में पिता सनई कोल व बहू के द्वारा हत्या करने की जानकारी दी थी। आरोपी ने पिता को हत्या में फंसाने का लाख प्रयास किया ताकि वह आराम से दूसरी शादी कर ले और उसे कोई रोकने वाला न हो। पुलिस ने चंद घंटो की पूछताछ में ही उसके प्लानो पर पानी फेर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+