Rewa: दुष्कर्म के आरोपियों को नेस्तनाबूद करने के CM शिवराज ने दिए निर्देश, दरिंदों के घर पर चला बुलडोजर
रीवा, 19 सितंबर। दोस्त के साथ मंदिर गई किशोरी के साथ आधा दर्जन युवकों द्वारा बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में इस मामले को लेकर बातचीत की और कड़े तेवर में कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को किसी भी हाल में कोई दया नहीं रखनी है उन्हें नेस्तनाबूत कर दो। आरोपितों के प्रति कोई गया वया दिखाने की जरुरत नहीं है। इस मामले को लेकर रीवा के प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम शिवराज को पूरी जानकारी दी।

गैंग रेप कांड में दो चचेरे भाई भी शामिल
उल्लेखनीय है कि घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपितों में शिवम यादव, चंदेश यादव, रामगोपाल यादव और कान्हा सिंह समेत 2 चचेरे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने 3 आरोपितों शिवम यादव, चंदेश यादव और रामगोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 नाबालिग आरोपितों को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर ला रही है। वहीं कान्हा सिंह की तलाश की जा रही है। इधर, प्रशासन ने 3 आरोपितों के घर बुलडोजर से जमींदोज कर दिए।

नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर के पास घटी घटना
यहां पर 1 किशोरी अपने दोस्त के साथ दोपहर में घूमने के लिए गई हुई थी। मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय 6 युवक वहां पहुंच गए। आरोपित उनको डराने धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर मंदिर के पीछे एकांत स्थान कुंड की ओर ले गए। सभी आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी करके गैंग रेप किया। 1 घंटे से ज्यादा समय तक आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाए हुए थे, युवती व उसका दोस्त आरोपितों से रहम की भीख मांग रहे थे। लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल, पायल छीन ली। उनको धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी की हालत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 376-डी सामूहिक दुष्कर्म, 395 डकैती, 506 धमकाना और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम पास्को के तहत एफआईआर की गई है। इस घटना में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 1 आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

मामा का चला बुलडोजर
जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि नईगढ़ी में किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में 6 आरोपियों में से 3 के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। मऊगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट एसडीएम। अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस की उपस्थिति में 3 आरोपियों के मकान को जेसीबी मशीन से रविवार को तोड़ा गया। पुलिस ने शेष 3 आरोपियों की भी पहचान कर ली है। उनके खिलाफ भी प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications