Bhopal News: वोटर आईडी कार्ड को लेकर साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, 20 हजार कार्ड फर्जी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 20 हजार से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड फर्जी पाए गए हैं। इसका खुलासा भोपाल स्थित साइबर पुलिस ने अपनी पड़ताल में किया है। मामले में बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दसवीं पास आरोपी ने फर्जी वेबसाइट के जरिए यह दस्तावेज तैयार किए।

मध्य प्रदेश साइबर एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि आरोपी रंजन चौबे (20) बिहार के चंपारण का रहने वाला है, जिसे 12 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था। उन्हें भोपाल लाने के बाद तीन दिन तक रिमांड पर रखा गया, और फिर उन्हें 16 अप्रैल को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

revelation by Cyber Police regarding Voter ID 20 thousand fake cards found accused from Bihar

देशमुख ने कहा कि 27 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को एक सूचना भेजी थी, जिसमें बताया गया था कि एक अज्ञात युवक वेबसाइट के माध्यम से लोगों के फर्जी वोटर आईडी समेत दूसरे दस्तावेज बना रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने स्टेट साइबर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, और 30 मार्च को केस दर्ज किया गया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच अलग-अलग टीमों ने जांच शुरू की, और टेक्निकल साक्ष्य इकट्‌ठे किए गए। इसी बीच बिहार के पूर्वी चंपारण का क्लू मिला। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी बैंक खातों की पासबुक, एटीएम, पेटीएम क्यूआर कोड, सोर्स कोड आदि जब्त किए गए हैं।

स्टेट साइबर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वेबसाइट के नाम का खुलासा नहीं किया है, और उन्होंने बताया कि पुलिस इसे बंद कराने का प्रयास कर रही है। वेबसाइट पर 28 हजार हिट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+