घोषणा पत्र का नाम बदलकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी : भाजपा प्रवक्ता डॉ केसवानी

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ केसवानी ने कहा कि घोषणा पत्र का नाम बदलकर राहुल गांधी लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा, आम लोगों की तकलीफों से कोई मतलब नहीं

भोपाल,1 सितंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में घोषणा पत्रों का नाम बदलने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कड़ी आपत्ति जताई है। डॉ. केसवानी ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्रों का नाम बदलकर राहुल गांधी और कांग्रेस केवल और केवल आम आदमी को ठगने का काम करती है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करवाने में पार्टी का कोई मतलब न तो पहले था और न ही वर्तमान में है। पार्टी ने मप्र चुनाव के दौरान घोषणा पत्र को वचन पत्र, यूपी चुनाव में उन्नति विधान, गुजरात में द्वारका घोषणा, उत्तराखंड में उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र और राजस्थान में जनघोषणा पत्र नाम दिया था। वहीं पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड नाम दिया है। इस तरह से पार्टी नाम बदल-बदलकर लोगों के सामने घोषणा पत्र लाती है। डॉ‍. केसवानी ने आरोप लगाया कि हालांकि कांग्रेस ने हर राज्य में घोषणा पत्र का नाम तो बदल दिया, लेकिन पार्टी ने कभी भी किसी भी राज्य के विकास में रुचि नहीं दिखाई। केवल सत्ता हासिल कर सुख भोगना ही कांग्रेस के लोगोंं की पहली प्राथमिकता है।

Renaming Rahul Gandhi manifesto doing work to cheat people: BJP spokesperson Dr Keswani

भारत जोड़ो यात्रा केवल जुमला, कांग्रेस ने टुकड़े किए अखंड भारत के

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने इस बात पर भी चुटकी ली कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा में तब्दील हो चुकी है। अखंड भारत के टुकड़े करने वाली ही कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि देेश काे विभाजन का दंश देने वाली पार्टी को आज भारत की चिंता हुई है। डॉ. केसवानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की ओर अग्रसर हो गया है।

उन्होंने कहा कि देश में फूट डालने का काम कांग्रेस ने किया है। आज देश के सब लोग एक हो गए हैं और देश का विभाजन चाहने वाले अलग थलग हो गए हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से विभाजन कारी ताकतों को मजबूत करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+