शोले फिल्म के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा नाबालिग लड़की से प्यार में पागल हुआ युवक
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक नाबालिग लड़की के प्यार में पागल सनकी आशिक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को टंकी से नीचे उतारकर काउंसलिंग के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया है।
फिल्म 'शोले' में आपने 'वीरू' को पानी की टंकी पर चढ़कर 'बसंती' से शादी करने के लिए हंगामा करने का सीन तो जरूर देखा होगा, ऐसा ही मामला आज राजगढ़ जिले के ख़िलचीपुर से सामने आया, जहां नाबालिग लड़की के प्यार में पागल एक युवक शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और नाबालिग से शादी करने की जिद करने लगा। उसी दौरान टंकी पर चढ़े युवक ने खुद के हाथ पर चाकू से कई वार कर हाथ काट लिया। लहूलुहान होने पर युवक टँकी पर ही गिर गया जिससे सिर में उसे चोट लग गई। जिसके बाद बहुत देर तक युवक टंकी पर पड़ा रहा और खून जमीन पर गिरता रहा। पानी की टंकी से गिरते खून को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम को सूचना दी जिसके बाद युवक को टंकी से नीचे उतारा गया।

दरअसल, खिलचीपुर में वार्ड नंबर 4 में कालाजी की बलड़ी पर रहने वाला 20 वर्षीय युवक दीपक मालवीय मेकेनिक, लाइट फिटिंग आदि का काम करता है। 3 साल पहले 17 साल की उम्र में मोहल्ले की ही एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के लिए बालिग होने का इंतजार के साथ ही दोनो का प्रेम प्रसंग पनपने लगा। मोहल्ले में दोनो के नाम की चर्चा होने लगी। कई बार युवती के माता पिता ने युवक युवती को समझाया, लेकिन उनका प्रेम परवान चढ़ने लगा। अब युवक 20 साल का है और युवती 17 साल की। युवक का कहना है कि मंगलवार सुबह युवक को युवती की मां ने डांटने के साथ ही युवती से दूर रहने की सलाह के साथ ही मारने की धमकी दी। इसके बाद बुधवार की सुबह युवक ने सुबह से शराब पीकर खिलचीपुर कालाजी बड़ली मोहल्ले में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर चाकू से हाथ काट लिया और जमकर हंगामा बरपा।
Recommended Video
पुलिस ने करवाया इलाज
खिलचीपुर थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया कि हंगामा करने वाले युवक के सिर व हाथ में चोट आई हुई थी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में पुलिस ने टंकी से नीचे उतारा। इसके बाद उसे खिलचीपुर के सामुदायिक अस्पताल में उसका इलाज के लिए भेजा। जहां इलाज के बाद उसे काउंसलिंग के लिए खिलचीपुर एसडीएम पल्लवी वैद्य के पास भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications