मध्य प्रदेश के राजगढ़ का फौजी मनीष विश्वकर्मा शहीद, दस माह पहले हुई थी शादी

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ का लाल मनीष विश्वकर्मा जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया। विश्वकर्मा राजगढ़ के खुजनेर नगर गांव के रहने वाले थे। मंगलवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Rajgarhs soldier Manish Vishwakarma Shahid in Jammu kashmir

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने धमाका कर दिया था। जिसमें राजगढ़ के खुजनेर नगर निवासी मनीष विश्वकर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शादी के महज 10 माह बाद मनीष के शहीद होने की खबर से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- 'राजगढ़ के खुजनेर की माटी के लाल, वीर सपूत मनीष कारपेंटर जी कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+