रजक समाज जागरूक और समझदार समाज, MP कांग्रेस कार्यलय में पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान

Bhopal rajak cast News: रजक समाज जागरूक और समझदार समाज है। आपका समाज गरीब हो सकता है लेकिन संस्कृति का संरक्षक समाज है। ये बात एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रजक समाज के लोगों से कही। कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

इससे पहले उन्होंने संत गाडगे महाराज को नमन करते हुए कहा कि मुझे आपके बीच में आकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आप भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। भारत की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है हमारे देश में इतनी जातियां हैं, इतने धर्म हैं और इतने त्यौहार होते हैं लेकिन हम सब मिलकर एक झंडे के नीचे हैं। डॉ. बाबासाहब अंबेडकर ने हमको ऐसा संविधान दिया है जो हम सभी को जोड़कर रखता है।

Rajak society is aware and sensible society, big statement of Kamal Nath in MP Congress office

कमलनाथ ने कहा कि आपको केवल अपने समाज की लड़ाई आज नहीं लड़नी है बल्कि प्रदेश की भी रक्षा करनी है। उन्होंने आज के नौजवानों की बात करते हुए कहा कि 20 साल पहले का नौजवान घर के व्यापार और काम को कर लेता था लेकिन आज का नौजवान कुछ नया करना चाहता हैं, कुछ अलग करना चाहता हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे प्रदेश के नौजवान हैं और उनका भविष्य है। यही नौजवान हमारे मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे। हमें आज मिलकर इन नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखना है। कमलनाथ ने कहा कि अगर नौजवानों का भविष्य ही अंधेरे में रहा तो आप बताइए कैसे समाज का और कैसे प्रदेश का निर्माण होगा? आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है।

कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में भटक रहा है। मध्य प्रदेश में कोई भी निवेश आज नहीं आता है क्योंकि निवेश के लिए विश्वास की बहुत आवश्यकता होती है जोकि इस प्रदेश पर निवेशको को अब नहीं रहा है। आज से दो महीने बाद प्रदेश में चुनाव है। आज से पहले ऐसा चुनाव मध्यप्रदेश में कभी नहीं आया है। ये मध्य प्रदेश में भविष्य का चुनाव है।

कमलनाथ ने कहा शिवराज सिंह की सरकार ने 3 लाख 30 करोड़ का कर्ज लिया लेकिन इस कर्ज से किसको लाभ हुआ? क्या हमारी आशा-ऊषा बहनों को लाभ हुआ? क्या हमारे संविदा कर्मचारियों को लाभ हुआ? क्या किसानों को लाभ हुआ? क्या नौजवानों को फ़ायदा हुआ? मैं बताता हूं कि इससे लाभ किनको हुआ। इन्होंने इस कर्ज से बड़े-बड़े ठेके दिए और उन ठेको में अपना एडवांस कमीशन लिया।

Rajak society is aware and sensible society, big statement of Kamal Nath in MP Congress office

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार का हाल यह है कि पैसे दो और काम लो शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने 18 साल में पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार का एक सिस्टम बना दिया है। इसलिए मैं शिवराज सिंह चौहान से पूछता हूं कि आज आपने प्रदेश को कहां घसीट दिया है।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को 18 सालों में बहने याद नहीं आई, 18 सालों में इनको कर्मचारी याद नहीं आए। आज इनकी घोषणा और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है यह तो आप सभी देख ही रहे होंगे। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी को भी शर्म आती है शिवराज सिंह चौहान को अपना मुख्यमंत्री बताते हुए।

कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार 15 महीने चली जिसमें ढाई महीने आचार संहिता और चुनाव में चले गए। हमने केवल साढ़े ग्यारह महीने काम किया। हमने उन साढ़े ग्यारह महीनें में अपनी सोच और नियत का परिचय दिया। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 1000 गौशालाएं बनाई, 100 यूनिट फ्री बिजली दी, तो क्या गलत किया।

Rajak society is aware and sensible society, big statement of Kamal Nath in MP Congress office

कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि कल मैं शाजापुर के कालापीपल विधानसभा में था वहां मुझे जानकारी हुई कि प्याज और लहसुन का किसान बहुत परेशान है, उसे सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने रजक समाज की मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि मैं आपकी मांगो को जायज मानता हूं और सरकार बनते ही हम इसको पूरा करेंगे। अभी दो महीने बाद प्रदेश में चुनाव है और आप सभी को सच्चाई का साथ देना है। मैं आपसे कहूंगा कि केवल अपने समाज में ही नहीं बल्कि और सभी समाज में जाकर भी सच्चाई को बताना है। मुझे आप सभी पर विश्वास है। कमलनाथ जी ने आखिरी में कहा कि रजक समाज को याद रखना होगा कि आप ही समाज और प्रदेश के रक्षक हैं। आप भविष्य के रक्षक हैं।

प्रदेश कांग्रेस रजक समाज समन्वयक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय मालवीय ने कहा कि हमारी एक ही मांग है, इस समाज के लोगों को पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस समाज की मांग पर ध्यान दिया जाएगा और हमारी मांग पूरी की जाएगी। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अशोक सिंह पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, रजक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनोजिया, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संगठन मंत्री केके मनवारे, अनंत राम और आरएन भारके, त्रिरूपति कनकैया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या रजक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+