सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव, अग्निवीरों पर बयान पीड़ादायक : गृहमंत्री Narottam Mishra

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को सेना का अपमान करने वाला बता दिया। गृह मंत्री ने कहा कि अग्निवीरों पर राहुल गांधी का बयान पीड़ादायक है।

Madhya Pradesh : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को सेना का अपमान करने वाला बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव है। अग्निवीरों पर राहुल गांधी का बयान पीड़ादायक है। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस और राहुल गांधी जी लगातार कर रहे हैं। राहुल बाबा बताएं कि आखिर उन्हें सेना से इतनी नफरत क्यों है? क्यों गए हमेशा सेना को अपमान करने की भाषा बोलते हैं देश अब यह जानना चाहता है। बता दे कल राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अग्निवीर सैनिकों को लेकर का बयान दिया था। जिसके बाद आज एमपी के गृहमंत्री ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव : गृहमंत्री मिश्रा

ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अग्नि वीरों को 4 साल बाद जूते मार कर निकाल देने वाला राहुल गांधी का ये बयान पीड़ा पहुंचाने वाला है। साथ ही ये देश के सैनिकों का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कांग्रेस के अन्य नेता लगातार सेना का अपमान करने में लगे रहते हैं। मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र भक्तों का अपमान करना उनके स्वभाव में सेना के शौर्य सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जीकल स्काई कहने वाले यही राहुल बाबा और कांग्रेसी थे। सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले भी यही लोग थे। चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रही है। ऐसा कह कर वीर सैनिकों को अपमानित करने वाले भी राहुल बाबा ही थे। उन्हें यही आज तक समझ नहीं आया कि राहुल जी और कांग्रेसियों को देश की सेना से इतनी नफरत क्यों है। और सेना को बलात्कारी कहने वाले कन्हैया कुमार जैसे लोग राहुल गांधी को इतने प्रिय क्यों हैं।

Recommended Video

    सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव, अग्निवीरों पर बयान पीड़ादायक : गृहमंत्री Narottam Mishra

    सांप्रदायिकता के आधार पर देश को बांटने की कोशिश

    वहीं कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर द्वारा RSS और बजरंग दल पर बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक कांग्रेस हमेशा से जातिगत राजनीति करके सांप्रदायिकता के आधार पर देश को बांटने की कोशिश में लगी रहती है।

    कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर कमलनाथ जी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि पहले निमाड़ में अरुण यादव जी और अब विंध्य के सतना में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय सिंह जी को नहीं बुलाकर उनका अपमान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+