MP News: राहुल गांधी वामपंथियों के बंधक, इंडी गठबंधन टिकने वाला नहीं है- पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र और सतना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में कई नगरों व ग्रामों में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैडम सोनिया और राहुल गांधी में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि, रायबरेली से चुनाव लड़ सकें।

राहुल बाबा अपना क्षेत्र छोड़कर अमेठी से वायनाड चले गए हैं। जो नेता खुद जीतने में सक्षम नहीं वो कांग्रेस को क्या जिताएंगे। कांग्रेस में न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व है। इनके गलत फैसलों के कारण कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है। कांग्रेस का विसर्जन तय है। उन्होंने कहा कि, दो बातें और भी तय है, एक तो मोदी जी का तीसरी बार धूम-धाम से जीतना तय है और दूसरा अबकी बार 400 पार तय है।

Rahul Gandhi is hostage of leftists Indi alliance is not going to last - Shivraj Singh Chouhan

इटली की भाषा में नहीं समझा सकते

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी कह रहे थे कि, घोषणा पत्र में भाजपा ने गरीबों का जिक्र ही नहीं किया है। राहुल जी घोषणा पत्र हमने हिंदी में लिखा है, अब तुम्हे हिंदी पढ़नी नहीं आती तो हम क्या करें, अगर हिंदी नहीं आती तो अंग्रेजी में पढ़ लो, अब अंग्रेजी भी समझ में नहीं आती तो अब हम इटली की भाषा में तो नहीं समझा सकते हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी जी हैं जिन्होंने कहा कि, लगातर 5 सालों तक हर गरीब को निशुल्क राशन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, भाजपा केवल देश और जनता की सेवा के लिए है। राजनीति कोई धंधा नहीं है। जनता की सेवा ही हमारे लिए भगवान की पूजा है। मैं मैया से एक ही चीज़ मांगता हूं, माँ मुझे धन, बल, विद्या, स्वर्ग और मुक्ति नहीं चाहिए, बस इतना करना कि, मेरे मरने के बाद मुझे बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकी इनकी सेवा कर सकूं।

Rahul Gandhi is hostage of leftists Indi alliance is not going to last - Shivraj Singh Chouhan

राहुल वामपंथियों के बंधक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी वामपंथियों के बंधक हैं ।राहुल, भारत की मूल धारा, विचार और संस्कारों को नहीं जानते हैं । आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का कांग्रेस विरोध करती है । कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध करती है । कश्मीर से धारा 370 हटने का भी कांग्रेस विरोध करती है ।कांग्रेस के सर्वोच्च नेताओं में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है, सोनिया गांधी ने रायबरेली से पलायन कर लिया है, राहुल गांधी, अपना क्षेत्र छोड़कर वायनाड चले गए । राहुल जहां जाते हैं दूसरी पार्टियों के वोट बढ़ जाते हैं । जो नेता खुद नहीं जीतने में सक्षम नहीं वो कांग्रेस को क्या जिताएंगे?

Rahul Gandhi is hostage of leftists Indi alliance is not going to last - Shivraj Singh Chouhan

गठबंधन टिकने वाला नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये इंडी गठबंधन इस चुनाव में न तो बचने वाले है न चलने वाले हैं। आज कल कुछ लोग जेल में हैं, आरोप लगाए जाते हैं ईडी, इनकमटेक्स। अगर कोई नेता पैसा खाए तो उसके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए या नहीं..? नेता कोई विशेष अधिकार लेकर नहीं आया है। जो पैसा खाएगा वो जेल जाएगा। ये तो कांग्रेस के जमाने में होता था कि कितना भी भ्रष्टाचार कर लो, चारे से लेकर आटे तक घोटाले कर लो लेकिन कुछ नहीं होने वाला बस जांच चलेगी और मामला खत्म हो जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने कह दिया कि, न खाऊँगा न खाने दूंगा। इसलिए भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। सब ने मिलकर गठबंधन बनाया है पर ये गठबंधन टिकने वाला नहीं है। उसकी दुर्गति होने वाली है।

Rahul Gandhi is hostage of leftists Indi alliance is not going to last - Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस के माथे पर कलंक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजित हुए। बहनें घरों में दीपक जला रही थी, नौजवान हाथों में भगवा पताकाएं लहरा रहे थे, हर कोई रामलला के दर्शन करने के लिए आतुर था, पूरा देश खुशियां मना रहा था, लेकिन कांग्रेस रो रही थी। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऑन रिकॉर्ड, लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे, कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है। अब जब तक सूरज-चांद और ये धरती रहेगी कांग्रेस के माथे पर कलंक रहेगा कि, उन्होंने प्रभु श्रीराम का विरोध किया था। ये कांग्रेसी, भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी का विरोध करते-करते भगवान राम का ही विरोध करने लगे।

हर जगह भव्य स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा और सतना लोकसभा क्षेत्र के मऊगंज, रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, उचेहरा और नागौद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम जहां-जहां से गुजरे, रास्ते में बड़े-बुजुर्गों, बहनों, युवाओं और भांजे-भांजियों ने फूलों की बौछारों से उनका भव्य स्वागत किया। बुजुर्गों और बहनों ने शिवराज को विजयी भव: का आशीर्वाद दिया तो भांजे-भांजियां, मामा-मामा पुकारते हुए शिवराज से लिपट गए। किसी ने जीत का तिलक लगाया तो किसी ने हाथ मिलाकर खुशी जाहिर की। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सभी का हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर अभिवादन किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+