जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े, वहां-वहां हुआ बंटाढार, कांग्रेस की न्याय यात्रा देश के साथ बेईमानीः BJP

MP News: वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार लंबे समय तक देश और देशवासियों के साथ अन्याय करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुंह से न्याय की बात ही बेईमानी है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की हत्या की है।

देश की जनता कांग्रेस पार्टी से आज ये सवाल कर रही है कि आपने बीते समय में उसके साथ जो अन्याय किया था, उसका न्याय कब मिलेगा? ऐसे में कांग्रेस अगर न्याय यात्रा निकालती है, तो यह देश के साथ सबसे बड़ी बेईमानी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

Rahul Gandhi and Congress Nyaya Yatra dishonest with the country: Vishnudutt Sharma

जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, वहां-वहां बंटाढार

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली थी। उस यात्रा में क्या हुआ? जहां-जहां पांव पड़े राहुल के तंह-तंह बंटाढार। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां जहां पहुंचे, उन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक देश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, राहुल गांधी अगर उसके लिए माफी यात्रा निकालें तो बेहतर होगा।

कांग्रेस ने किया अन्याय, न्याय दिला रहे PM मोदी

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने इस देश की जनता के साथ अन्याय किया है। देश के गरीबों के साथ अन्याय किया है, जिनके हृदय में भारत विराजमान है, उन लोगों के साथ अन्याय किया है। श्री शर्मा ने कहा कि इन लोगों को न्याय दिलाने का काम अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और देश की जनता तथा सारी दुनिया उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+