Bhoal News: आलोक शर्मा और अरुण श्रीवास्तव को लेकर न्यू मार्केट में जनता ने दिए चौंकाने वाले ओपिनियन
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। लोग प्रमुख चौक चौराहा पर और बाजारों में आने वाली सरकार को लेकर चर्चा करते हुए नजर आ जाते हैं। इस बीच वन इंडिया हिंदी की टीम ने लोगों से उनके रुझान जाने की कोशिश की, जिसमें कई चुकाने वाली बातें सामने आई।
मेहंदी लगाने वाली महिला ने बताया अपना ओपिनियन
मेहंदी लगाने वाली भारतीय माली ने बताया कि फिर आने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व को देखकर वोट करने वाली है। उनके अनुसार मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम किए हैं, वैसा काम अब तक कोई सरकार कर नहीं पाई। उन्होंने मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि राम मंदिर को बताया। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार की योजनाएं की बताई।

उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार फ्री में गरीब लोगों को अनाज दे रही है साथ ही महिलाओं को हर महीने उनके खाते में ₹1000 की राशि मिल रही है। वहीं बिहार की रहने वाली शीला पांडे ने न्यू मार्केट में शॉपिंग के दौरान बताया कि वह कई सालों से भोपाल में रह रही है। पिछले 10 सालों में देश में कई परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार के कामों से वे खुश है। हालांकि जब उनसे मोदी सरकार के अच्छे कामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने राम मंदिर को अच्छे कामों में गिनाया।
न्यू मार्केट में वन इंडिया के संवाददाता ने जब लोगों से लोकसभा चुनाव के मुद्दे जानने की कोशिश की तो, जनता ने कामों को छोड़कर, राम मंदिर की बात करना शुरू कर दिया और इसे ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।












Click it and Unblock the Notifications