मध्य प्रदेश उपचुनाव: चुनाव प्रचार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध, बीच में छोड़ना पड़ा भाषण

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों के लिए उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। प्रशासन ने कोरोना काल को देखते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं, राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता भी बढ़ गई।

सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार बना चुनौती

सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार बना चुनौती

सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी धुंआधार चुनाव प्रचार में जुट गई है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में उतर चुके हैं। चुनावी सभाओं व रैलियों में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, मगर भाजपा के लिए चिंता की बात यह है कि चुनाव प्रचार सिंधिया के लिए चुनौती बना हुआ है। कई जगहों से सिंधिया के विरोध की खबरें सामने आ रही हैं।

 सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय

सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय

इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ सिंधिया अंचल में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधियों को यहां पर विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

 मुरैना में दिखाए गए काले झंडे

मुरैना में दिखाए गए काले झंडे

पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण का कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ-साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिरकत की। खबर है कि यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जमकर विरोध किया। सड़कों पर सिंधिया को काले झंडे भी दिखाए गए।

 500 कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

500 कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

बता दें कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध होता मध्य प्रदेश पुलिस तुरंत हकरत में आई और विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ र्कारवाई की। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश मावई समेत करीब पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान 'गद्दार सिंधिया, वापस जाओ' के नारे लगाए।

 विरोध से पहले लिया हिरासत में

विरोध से पहले लिया हिरासत में

मुरैना के अलावा अंबाह से भी सिंधिया के विरोध की खबरें आई हैं। अंबाह में ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध किए जाने के आरोप में अंबाह थाना पुलिस ने सैकड़ों युवाओं को हिरासत में लिया था। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद सिंधिया का विरोध करने पहुंचे थे। हालांकि विरोध से पहले ही इन्हें हिरासत में ​ले लिया गया था।

जब भाषण बीच में छोड़ना पड़ा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया के विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सिंधिया शुक्रवार को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका जमकर विरोध किया। स्थिति यह रही कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंधिया को अपना भाषण बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+