इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग के प्राइवेट फोटो किए वायरल, साइबर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

भोपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिग से दोस्ती कर उसके प्राइवेट फोटो व वीडियो को आरोपी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फ़ोटो वायरल किए।

भोपाल, 17 अप्रैल। भोपाल की साइबर पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिक बालिका को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बातों में फंसाया और फिर उसके प्राइवेट फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। आरोपी नाबालिग को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह बात अपने मामा को बता दी। उसके बाद आरोपी ने बच्ची के नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

सांकेतिक फोटो : फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग के प्राइवेट फोटो किए वायरल

पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी भांजी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा है और भांजी के प्राइवेट फोटो व वीडियो को उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद सायबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद निवासी आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात का तरीका

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजीव सिंह की एक नाबालिग लड़की से स्नैपचैट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे थे। आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान नाबालिग को बातों में फंसा कर उसके निजी फोटो व वीडियो बिना उसकी अनुमति के बना लिए थे। आरोपी बार-बार नाबालिग को वीडियो कॉल के लिए परेशान कर रहा था, जिससे परेशान होकर बच्ची ने यह बात अपने मामा को बता दी। उसके बाद आरोपी ने बच्ची के नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

साइबर क्राइम से बचने के लिए नीचे लिखे जानकारी जरूर पढ़ें

1.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की फोटो तथा मोबाइल नंबर आदि जानकारी साझा ना करें।

2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, व्हाट्सएप आदि का उपयोग करते समय अज्ञात व्यक्तियों से न जुड़ें न ही जानकारी साझा करें।

3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, व्हाट्सएप, इत्यादि पर किसी परिचित की रिक्वेस्ट आती है, तो उसे कॉल व अन्य माध्यम से पुष्टि के बाद ही जोड़ें।

4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप इत्यादि पर किसी अज्ञात आईडी से वीडियो कॉल करने से बचें।

5. ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें एवं साइबर ठगों से बचें।

6. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि के उपयोग करता फर्जी एप से अपनी सोशल मीडिया आईडी को ना जोड़ें।

नोट : साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 94729990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 155260 पर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+